गुना विधानसभा स्तरीय सम्मेलन में भाजपा सरकार के दो वर्षों की उपलब्धियों का बखान, विकास और जनकल्याण की गाथा प्रस्तुत
गुना (आरएनआई) प्रदेश की डॉ मोहन यादव के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के सेवा और विकास के दो वर्ष प्रदेश के विकास और प्रगति की गाथा है और सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं से प्रदेश के लोग लाभान्वित हो रहे हैं। ये बात सम्मेलन के मुख्य वक्ता एवं पोहरी के पूर्व विधायक नरेंद्र बिरथरे ने स्थानीय एक गार्डन में आयोजित गुना विधानसभा स्तरीय सम्मेलन में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही।
भारतीय जनता पार्टी ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के सफलतम दो वर्ष वर्ष पूर्ण होने पर सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताते हुए कहा कि भाजपा सरकार दीनदयाल उपाध्याय जी की अंत्योदय की भावना से प्रेरित होकर समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और सफलता पूर्वक कार्य कर रही है ।
गुना विधायक पन्नालाल शाक्य ने अपने संवोधन में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी जी के जन्म शताब्दी वर्ष के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि वे युगदृष्टा थे और महानवक्ता थे जिन्हें सुनने जनता लालायित रहती थी ।उन्होंने अंतराष्ट्रीय मंच पर भी मातृ भाषा हिंदी में भाषण देकर अपना देश का मान बढ़ाया । उनकी सैद्धांतिक यात्रा अनवरत जारी रही और उन्होंने सदैव देशभक्ति को सर्वोपरि माना।
वीर बाल दिवस के आयोजन के विषय पर पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह सलूजा विस्तृत जानकारी देते हुए गुरुगोविंद सिंह जी के चार शहजादों के बलिदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वीर बाल दिवस प्रत्येक वर्ष 26 दिसंबर को मनाया जाता है। यह दिवस सिखों के दसवें गुरु गुरु गोबिंद सिंह जी के चार चार साहेबजादों की वीरता, साहस और बलिदान को स्मरण करने के लिए समर्पित है। उन्होंने बहुत कम उम्र में अत्याचार के सामने झुकने के बजाय धर्म और सत्य की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया।
उनका यह बलिदान भारतीय इतिहास में अद्वितीय है और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है।वीर बाल दिवस का उद्देश्य बच्चों और युवाओं को यह संदेश देना है कि उम्र छोटी होने पर भी विचार और साहस महान हो सकते हैं। यह दिन हमें सच्चाई, धर्म, देशभक्ति और आत्मसम्मान के मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा देता है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



