गुना में सड़क चौड़ीकरण का रास्ता साफ, मुख्यमंत्री ने लोकनिर्माण विभाग को 2.5 करोड़ की मंजूरी दी
गुना (आरएनआई) बूढ़ेबालाजी से लेकर टेकरी के जीने तक बन रही सड़क वाईट कोटिंग सड़क के दोनो साइड की रिक्त जगह में 15 फुट सड़क चौड़ीकरण,नाला निर्माण एवं रास्ते में आने वाली पुलिया के चौड़ी कारण के लिए मुख्यमंत्री द्वारा लोकनिर्माण विभाग गुना को 2.5 करोड़ की राशि स्वीकृत करने के लिए एस्टीमेट बनाने के निर्देश दिए है,
आज लोकनिर्माण विभाग के दोनों अधिकारी गौरव गुप्ता अनुविभागीय अधिकारी तथा एस एन मजूमदार उपयंत्री ने पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह सलूजा के साथ सड़क का निरीक्षण किया इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल भार्गव,सुरेन्द्र सिंह चौहान ,राजेश श्रीवास्तव ,राजेश जैन भदौरा,के साथ स्थानीय नागरिक भी उपस्थित रहे। दोनो साइड में 100 मिमी के पेपर्स लगाए जाएंगे साथी सड़क चौड़ीकरण में किसी भी आवास को नुकसान नहीं पहुंचाया जाएगा रिक्त स्थान पर ही सड़क का चौड़ीकरण किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री के बीनागंज प्रवास पर उक्त सड़क की मांग को लेकर पूर्व विधायक नारायण सिंह सर्विधा द्वारा एक मांग पत्र दिया गया था जिस पर मुख्यमंत्री द्वारा गंभीरता पूर्वक विचार कार्यवाही को आगे बढ़ाया सीधी सड़क का निर्माण होगा, सलूजा ने स्वीकृति पर प्रदेश के मुखिया मोहन यादव का आभार व्यक्त किया है,वर्तमान में 3.85 करोड़ की सड़क का निर्माण चल रहा हे अब इस का चौड़ीकरण हेतु अतिरिक्त राशि प्राप्त होने से पैदल दंडोती भर कर जाने वाले दर्शनार्थियों को सुविधा मिलेगी।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



