गुना में भीषण सड़क हादसा: स्कॉर्पियो की टक्कर से महिला की मौके पर मौत, पति की इलाज के दौरान निधन
गुना (आरएनआई) ये मेंहदी लगे हाथ बददुआ तो देंगे। अपने पति दीपक की लंबी उम्र के लिए प्रियंका ने आज करवाचौथ का व्रत रखा था। मेंहदी लगाई थी। निर्जला थी। न तो दीपक रहा न प्रियंका। चार पहिया गाड़ियों में बैठकर खुद को शहंशाह मानकर जमीन पर चलने वाले बाकी लोगों को कीड़ा मकोड़ा मानने की मानसिकता ने आज एक हंसता खेलता परिवार उजाड़ दिया।
शहर की आकाशवाणी रोड पर काफी तेज गति से स्कॉर्पियो वाहन क्रमांक MP08CA6598 चला रहे युवक ने मोटरसाइकिल सवार पति पत्नी को इतनी तेज टक्कर मारी कि दोनों 20 फुट हवा में उछल कर दूर जा गिरे। प्रियंका कुशवाह ने जमीन पर गिरते ही दम तोड़ दिया। गंभीर घायल पति दीपक की भोपाल के जाते वक्त मौत हो गई। मृतक बूढ़े बालाजी के निवासी थे। स्कॉर्पियो की स्पीड का अंदाज़ा इस बात से लगाया जा सकता है कि मोटरसाइकिल को टक्कर मारने के बाद स्कॉर्पियो जिस पेड़ से टकराई वह भी टूट गया।
स्कॉर्पियो चला रहा सचिन खटीक भी घायल है और उसमें सवार शुभम धाकड़, अश्विन रघुवंशी, मोहित धाकड़ और रेहान खान को भी चोटें आईं हैं।
शहर में तेज गति से गाड़ियां दौड़ाना, स्टंटबाजी करना आम हो चला है। ऐसा करने वाले खुद के साथ साथ सड़क पर चल रहे अन्य लोगों के लिए भी खतरा बन चुके हैं। बाइक के साइलेंसर निकाल कर और रात को सड़कों पर झुंड बनाकर चीखते चिल्लाते उन्मादी युवाओं के झुण्ड भी दिखाई देते रहते हैं।
एक अभियान ऐसे लफंगों को पकड़ पकड़ कर झंडू बनाने के लिए चलाए जाने की जरूरत महसूस की जा रही है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



