गुना में सर्व‑समाज ने स्टालिन का पुतला जलाया; सनातन धर्म अपमान का आरोप, राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन
गुना (आरएनआई) तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के पुत्र ने सनातन धर्म को डेंगू और मलेरिया की तरह खत्म कर देने को लेकर संपूर्ण हिन्दू समाज में रोष व्याप्त हे। जिसको लेकर सर्व समाज गुना द्वारा आज 10 अक्टूबर शुक्रवार को शास्त्री पार्क गुना से विरोध प्रदर्शन महा रैली निकाली गई जो शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए हनुमान चौराहा पहुंची जहां पर सर्व समाज ने तमिलनाडु सरकार का विरोध प्रदर्शन करते हुए नारे बाजी की साथ ही तमिलनाडु के मुख्यमंत्री स्टालिन का पुतला दहन कर विरोध जताया।
तत्पश्चात सर्व समाज द्वारा हिन्दू धर्म का अपमान नहीं सहेंगे नहीं सहेंगे, नारे बाजी करते हुए सभी लोग गुना कलेक्ट्रेट पहुंच राष्ट्रपति के नाम का ज्ञापन गुना कलेक्टर को सौंपा गया साथ ही राष्ट्रपति महोदय से जल्द से जल्द तमिलनाडु में राष्ट्रपति शासन लगाकर दोषियों को दंडित करने का आग्रह किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में साधु संत ओर सनातन धर्मालंबी एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के गणमान्य जन उपस्थित रहे। आक्रोश रैली को संबोधित करते हुए संत जनों ने कहा कि ऐंथम तमिल संगम’* नाम के संगठन ने भारत की आत्मा हम सबके आराध्य भगवान श्रीराम का घोर अपमान किया एवं इस अक्षम्य अपराध के वीडियो वायरल किए हैं। आए दिन होने वाली इस तरह की घटनाओं का सभी सनातनियों को एकजुट होकर विरोध प्रदर्शन करे। अत्यंत सोचनीय एवं निंदनीय विषय है कि सनातन धर्म पर आए दिन विधर्मियों द्वारा कुठाराघात किया जा रहा है। जो निंदनीय हे हमारी सरकारों से कहना है कि वह आगे आकर ऐसे विधर्मियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाएं नहीं तो देश भर का समस्त हिन्दू समाज सड़कों पर उतर आएगा।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



