त्योहारों के मद्देनजर गुना में स्वच्छता अभियान: अव्यवस्था पर जुर्माने, निरीक्षण जारी

Oct 10, 2025 - 18:24
Oct 10, 2025 - 18:29
 0  378
त्योहारों के मद्देनजर गुना में स्वच्छता अभियान: अव्यवस्था पर जुर्माने, निरीक्षण जारी

गुना (आरएनआई) डिप्टी कलेक्टर एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी सुश्री मंजुषा खत्री द्वारा आज शहर के विभिन्न वार्डों में जाकर प्रातः कालीन सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान लक्ष्मी नारायण मंदिर गली में निर्माणाधीन भवन के आगे सड़क पर पड़े बिल्डिंग मटेरियल को तत्काल हटवाने की हिदायत दी साथ ही 5000 रूपये का जुर्माना किया। इसी प्रकार हाट रोड पर फल विक्रेताओं के विरुद्ध भी चालानी कार्यवाही की गई, उन पर 5000 ₹ का जुर्माना किया गया,व हाथ ठेला चालक द्वारा कचरा सड़क पर फैकने पर 1000 ₹ का जुर्माना किया।

मुख्य नगर पालिका अधिकारी सुश्री मंजुषा खत्री ने बताया कि त्यौहार नजदीक हैं, सभी शहर वासियों को अपने घरों के साथ शहर की स्वच्छता व्यवस्था बनाने में सहयोग करना होगा। नगर पालिका इसके लिए पूरी मुस्तादी से कार्य कर रही है,नपा के सभी अधिकारी शहर के विभिन्न वार्डों में भ्रमण कर प्रातः कालीन सफाई व्यवस्था का निरीक्षण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान में त्योहारों का सीजन है, सभी अपने घरों की सफाई कर रहे हैं, घरों की सफाई के साथ-साथ उन्हें अपने आसपास के परिवेश को भी स्वच्छ और साफ रखना है। नगर पालिका सहयोग के लिए तत्पर है। हमारा फील्ड स्टाफ द्वारा तत्काल छोटे या बड़े कचरा वाहन संबंधित क्षेत्र में भेजे जाएंगे, जिससे कचरे का तुरंत निस्तारण हो सके, साथ ही खाली प्लाटों में कोई भी कचरा न फेकें। कचरा फेंकते पाए जाने पर अथवा जानकारी मिलने पर कचरा फेंकने वाले के विरुद्ध कार्रवाही की जाएगी। साथ ही खाली प्लाट मालिकों को भी नोटिस जारी किए जाएंगे। 

वार्ड क्रमांक3,4 एवं 5 में परियोजना अधिकारी श्री संजय श्रीवास्तव द्वारा स्वच्छता का निरीक्षण किया गया। इस दौरान वार्ड क्रमांक 5  के मैट को मौके पर नहीं पाए जाने पर नोटिस देने के निर्देश दिए। 

निरीक्षण के दौरान प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी श्री शिवराज सिंह सिकरवार, श्री विवेक श्रीवास्तव, श्री शकील खान, श्री अमित आर्य,डिफेंस जादौन के साथ अतिक्रमण दस्ता उपस्थिति रहा।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0