गुना में बारिश के गड्ढे में बाइक और बच्चे के गिरने से हादसा, बड़ी अनहोनी टली

Aug 15, 2025 - 17:08
Aug 15, 2025 - 17:09
 0  270

गुना (आरएनआई) गुना की गोविंद गार्डन कॉलोनी से शिव कॉलोनी जाने वाले रास्ते पर बालाजी मार्ट के पास बारिश में गड्ढा बन गया है। यहां मकान भी आगे पीछे बने हैं। नालों पर अतिक्रमण के चलते आई बाढ़ से बने गड्ढे से रास्ता संकरा हो गया। आज वहीं एक साइकिल सवार का संतुलन बिगड़ा और वो सामने से बाइक पर छोटे बच्चे के साथ आ रहे एक राहगीर से टकरा गया।

बाइक सवार व्यक्ति बच्चे और बाइक समेत गड्ढे में गिर गया। जिससे बच्चे और बाइक सवार को काफी चोटें आ गईं। यहां एक बात और देखने में आई कि लोगों ने मुरम भर भर कर सड़क को भी ऊंचा किया है। जिसका प्रमाण, मिट्टी बह जाने से दिखाई दे रहा सीवर लाइन का मेन होल है। ये मेन होल करीब ढाई तीन फुट दबा दिया गया। जाहिर है इसकी परमिशन नहीं ली गई होगी। खैर भगवान का शुक्र है कि कोई बड़ी अनहोनी नहीं हुई।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0