राधौगढ़: पूर्व सांसद लक्ष्मण सिंह ने तिरंगा फहराकर स्वतंत्रता दिवस की दी शुभकामनाएँ

Aug 15, 2025 - 17:07
Aug 15, 2025 - 17:09
 0  81
राधौगढ़: पूर्व सांसद लक्ष्मण सिंह ने तिरंगा फहराकर स्वतंत्रता दिवस की दी शुभकामनाएँ

राधौगढ़ (आरएनआई) आज 15 अगस्त को भारत के 79 वें  स्वतंत्रता दिवस पर  लक्ष्मण सिंह पूर्व सांसद ने अपने निवास किला राघौगढ़ पर तिरंगा झंडा फहराया और देश प्रदेश के सभी नागरिकों को 79वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं । इसके बाद विकासखंड राघौगढ़ के ग्राम नांदनैर , ग्राम बंदरगढ़ा, ग्राम खैराई में एकीकृत माध्यमिक विद्यालय में  पहुंचकर छात्र छात्राओं, गुरुजनों एवं ग्राम वासियों को 79वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।  उन्होंने देशवासियों का आह्वान करते हुए कहा कि आइए, उन वीरों को नमन करें जिनके बलिदान से हमारे देश को यह आज़ादी मिली।

संकल्प लें कि ईमानदारी, एकता, परिश्रम और राष्ट्रहित के विकास में अपने अमूल्य योगदान से हम भारत को और ऊँचाइयों पर पहुँचाएँ और भारत को विश्व गुरु बनाने में सार्थक योगदान देंगे।  हमारा हर कदम देश की प्रगति के लिए हो — यही सच्ची देशभक्ति है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0