गुना में बड़ा एक्शन: डीपीसी ऋषि शर्मा सस्पेंड, फर्जीवाड़ा और मनमाने ट्रांसफर पर ग्वालियर कमिश्नर की कार्रवाई

Wednesday, March 18, 2026 - 10:41
Updated: 7 months ago
0
गुना में बड़ा एक्शन: डीपीसी ऋषि शर्मा सस्पेंड, फर्जीवाड़ा और मनमाने ट्रांसफर पर ग्वालियर कमिश्नर की कार्रवाई

गुना (आरएनआई) जिला परियोजना समन्वयक (डीपीसी) ऋषि शर्मा को अनियमितताओं के चलते संभागायुक्त ने निलंबित कर दिया है। डीपीसी पर निलंबन की कार्रवाई के लिए जिला पंचायत सीईओ अभिषेक दुबे ने 6 मार्च को प्रस्ताव भेजा था। डीपीसी ने कई महत्वपूर्ण मामलों में गड़बड़ी की है। डीपीसी का सिस्टम में लंबे समय से चल रहा मैनेजमेंट का खेल भी जांच में सामने आ गया। उनके द्वारा रिकॉर्ड बदले गए, भुगतान में गड़बड़ी हुई और नियमों को दरकिनार कर फैसले लिए गए।

इस दौरान जांच में सामने आया कि उन्होंने कलेक्टर की अनुमति का हवाला देकर खुद ही स्थानांतरण आदेश जारी कर दिए। डीपीसी की लापरवाही इस कदर रही कि वे बिना सूचना कई दिनों तक कार्यालय से ही गायब हो गए। निलंबन के दौरान शर्मा का मुख्यालय कलेक्टर कार्यालय गुना रहेगा।

अगस्त से चल रही थी अनियमितता
 डीपीसी ऋषि शर्मा के निलंबन आदेश में संभागायुक्त ने दो पत्रों का हवाला दिया है। डीपीसी पर कार्रवाई के लिए 26 अगस्त 2025 को कलेक्टर प्रस्ताव भेज चुके थे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User