बाढ़ राहत घोटाले में बड़ी कार्रवाई: तहसीलदार अमिता तोमर की अग्रिम जमानत खारिज, जेल जाना तय
विजयपुर (आरएनआई) बाढ़ राहत घोटाले में आरोपी विजयपुर तहसीलदार अमिता सिंह तोमर का जेल जाना लगभग तय हो चुका है। हाईकोर्ट के बाद अब सुप्रीम कोर्ट ने भी अग्रिम जमानत देने से इंकार कर दिया है। गौरतलब है, कि श्योपुर जिले में 2021 में आई भीषण बाढ़ के प्रभावितों के लिए सरकार ने राहत राशि स्वीकृत की थी। उस समय अमिता सिंह तोमर बड़ौदा तहसील की तहसीलदार थीं। करीब दो करोड़ रुपये का ऐसा बंदरबांट हुआ, कि यह रुपया बाढ़ पीड़ितों की जगह अन्य खातों में जमा करवाया गया। तहसीलदार के साथ 28 पटवारी भी बाढ़ राहत घोटाले के आरोपी हैं, लेकिन उनमें से कार्रवाई के नाम पर भेदभाव खूब हो रहा है। जिस घोटाले में तीन पटवारी बर्खास्त किए गए, उसी में 25 पटवारी भाजपा नेताओं के संरक्षण में मौज काट रहे हैं। इनमें से कई पटवारी सरकारी जमीनों को खुर्दबुर्द करने, श्योपुर के भाजपा नेता व कालोनाइजरों को सरकारी जमीनों पर कब्जा करवाने में उस्ताद हैं। इसलिए अभयदान है।
- करोड़ों रुपये के घोटाले की आरोपी तहसीलदार अमिता सिंह तोमर ने अमिताभ बच्चन के प्रसिद्ध इनामी टीवी सीरियल कौन बनेगा करोड़पति में 50 लाख रुपये की राशि साल 2011 में जीती।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)