गुना में नई सीसी रोड पर फिर अतिक्रमण का खतरा, लोगों ने सड़क पर रखना शुरू किया सामान

Sunday, May 10, 2026 - 16:57
Updated: 6 months ago
0
गुना में नई सीसी रोड पर फिर अतिक्रमण का खतरा, लोगों ने सड़क पर रखना शुरू किया सामान

गुना में हनुमान चौराहा से पंचमुखी हनुमान मंदिर तक कैंट सीसी रोड का निर्माण तेजी से किया जा रहा है। निर्माण के बाद हनुमान चौराहा क्षेत्र में सड़क पहले की तुलना में काफी चौड़ी नजर आने लगी है, जिससे यातायात व्यवस्था बेहतर होने की उम्मीद जताई जा रही है।

लेकिन सड़क निर्माण पूरा होने से पहले ही अतिक्रमण को लेकर चिंता बढ़ने लगी है। स्थानीय लोगों के मुताबिक कुछ दुकानदारों ने फिर से अपना सामान सड़क किनारे और रोड पर रखना शुरू कर दिया है। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि यदि समय रहते प्रशासन और ट्रैफिक पुलिस ने सख्ती नहीं दिखाई, तो नई सड़क भी जल्द अतिक्रमण की चपेट में आ सकती है।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि करोड़ों रुपये की लागत से बनने वाली सड़कों का उद्देश्य यातायात सुगम बनाना और शहर को बेहतर सुविधा देना होता है, लेकिन अतिक्रमण के कारण कई परियोजनाओं का फायदा खत्म हो जाता है। लोगों ने उदाहरण देते हुए मुख्यमंत्री अधोसंरचना योजना के तहत बनी सीसी मटेरियल हाट रोड सड़क का भी जिक्र किया, जहां अतिक्रमण और अव्यवस्था के कारण सड़क की स्थिति प्रभावित हुई थी।

नागरिकों ने नगर पालिका और ट्रैफिक पुलिस से मांग की है कि सड़क पूरी तरह तैयार होने से पहले ही अतिक्रमण रोकने के लिए स्थायी व्यवस्था बनाई जाए, ताकि भविष्य में यातायात बाधित न हो और सड़क की चौड़ाई का वास्तविक फायदा लोगों को मिल सके।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User