गुना में गर्लफ्रेंड की शादी के दिन प्रेमी का सुसाइड: 5 साल से था अफेयर, प्रेमिका की शर्त पर 2 साल पहले छोड़ी थी पत्नी
गुना (आरएनआई) गुना के धरनावदा इलाके में 25 वर्षीय युवक ने जहर खाकर सुसाइड कर लिया। बमोरी में उसकी गर्लफ्रेंड की शादी थी, जिससे आहत होकर उसने हाईवे किनारे जहर की 10 गोलियां खा लीं।
जहर खाने के बाद वह भागकर रूठियाई पुलिस चौकी पहुंचा। वहां से पुलिस ने उसे जिला अस्पताल भेजा। इलाज के दौरान बुधवार सुबह युवक ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
मृतक की पहचान पुरानी रूठियाई निवासी प्रद्युम्न सिंह सहरिया (25) पुत्र मांगीलाल सहरिया के रूप में हुई है। पिता मांगीलाल ने बताया कि प्रद्युम्न की शादी करीब 5 साल पहले हुई थी, लेकिन वह पिछले 5 वर्षों से एक अन्य लड़की से प्यार करता था।
लड़की ने शर्त रखी थी कि वह पत्नी को छोड़ने के बाद ही उसके साथ रहेगी। इस वजह से प्रद्युम्न ने 2 साल पहले अपनी पत्नी को छोड़ दिया था। पिता के अनुसार, इसके बाद भी लड़की साथ रहने को राजी नहीं हुई और केवल पैसे लेती रही।
बुधवार को बमोरी इलाके में प्रद्युम्न की गर्लफ्रेंड की शादी हो रही थी। यह बात वह सहन नहीं कर पाया और शाम को रूठियाई में नेशनल हाईवे किनारे पहुंच गया। यहां किनारे बैठकर उसने सल्फास की लगभग 10 गोलियां खा लीं। जब उसके पिता उसे ढूंढते हुए वहां पहुंचे, तो वह भागकर रूठियाई चौकी चला गया। वहां उसने पुलिस को खुद जहर खाने की जानकारी दी।
युवक की बात सुनकर पुलिस ने उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल भिजवाया। अस्पताल में इलाज के बाद बुधवार अलसुबह प्रद्युम्न ने दम तोड़ दिया। बुधवार सुबह बमोरी इलाके में उसकी प्रेमिका की विदाई हुई। इधर जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने प्रद्युम्न का शव परिवार वालों को सौंप दिया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)