गुना थाना राघौगढ़ क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में घायल हुए 03 व्यक्तियों को, डायल-112 जवानों ने एफ़ आर व्ही वाहन से पहुँचाया अस्पताल

Oct 4, 2025 - 19:36
Oct 4, 2025 - 19:37
 0  81
गुना थाना राघौगढ़ क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में घायल हुए 03 व्यक्तियों को, डायल-112 जवानों ने एफ़ आर व्ही वाहन से पहुँचाया अस्पताल

गुना (आरएनआई) राघौगढ़ क्षेत्र में पिपलिया गाँव के पास मोटर साईकिल दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से तीन व्यक्ति घायल हो गए है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 03-10-2025 को रात्रि 08 बजे  प्राप्त हुई। 

सूचना प्राप्ति पर तत्काल राघौगढ़ थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112  स्टाफ आरक्षक हेमंत भील एवं पायलेट- प्रवेश मीणा ने मौके पर पहुँचकर बताया कि मोटर साईकिल अनियंत्रित होकर  पशु से टकरा जाने से तीन व्यक्ति घायल हो गए थे । डायल-112 जवानों ने घायलों को एफ़ आर व्ही वाहन से ले जाकर शासकीय अस्पताल राघौगढ़ में भर्ती करवाया जहाँ घायलों का उपचार किया जा रहा है।

घायल व्यक्ति 1- पवन प्रजापति उम्र लगभग 40 वर्ष, 2- सुरेश प्रजापति उम्र लगभग 55 वर्ष, 3- राम सिंह प्रजापति उम्र लगभग 57 वर्ष ।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0