गुना जिले में राजस्व वसूली लक्ष्य से अधिक, कलेक्टर ने दी बधाई

Friday, March 28, 2025 - 22:16
Updated: 2 years ago
0
गुना जिले में राजस्व वसूली लक्ष्य से अधिक, कलेक्टर ने दी बधाई

गुना (आरएनआई) कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल के निर्देशन में गुना जिले में राजस्व विभाग ने राजस्व वसूली का शत-प्रतिशत से अधिक लक्ष्य अर्जित कर लिया है। यह उपलब्धि जिले में प्रभावी प्रशासनिक समन्वय और सतत निगरानी का परिणाम है।

राजस्व वसूली में यह सफलता प्राप्त करने पर कलेक्टर श्री कन्याल ने पूरी राजस्व टीम को बधाई देते हुए कहा कि यह मेहनत, समर्पण और योजनाबद्ध रणनीति का परिणाम है। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को इसी प्रतिबद्धता के साथ कार्य जारी रखने के निर्देश दिए हैं।

उल्लेखनीय है कि राजस्व वसूली की प्रक्रिया में अब भी तीन दिन शेष हैं, जिससे यह आंकड़ा और अधिक बढ़ने की संभावना है। इस उपलब्धि से जिले की वित्तीय स्थिति और प्रशासनिक दक्षता को भी मजबूती मिलेगी।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User