गुना जिले के 30000 तीस हजार गौड़ आदिवासीयों को लाभ

Sunday, October 1, 2023 - 17:51
Updated: 3 years ago
0

गुना। बमोरी क्षेत्र से विधायक पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया उर्फ़ संजू भैया द्वारा गौड आदिवासियों की समस्या को लेकर गंभीरता से प्रयास कर जांच दल को भोपाल से गुना भेजा है। जांच दल द्वारा प्रभावित ग्रामों में भ्रमण कर ग्रामीणों से जानकारी ली जा रही है उसके बाद शीघ्र शासन से आदेश हो जाएगा जिसकी पूरी संभावना है।

जांच दल में सागर यूनिवर्सिटी के हेड के शर्मा जी एवं उनके साथ तीन सहयोगी कर्मचारी भी हैं।

जांच दल के प्रतिवेदन पर शासन स्तर से शीघ्र ही आदेश जारी होने की संभावना है जिससे ग्रामीणों के जाति प्रमाण पत्र बन सकेंगे।

भारतीय मजदूर संघ के विभाग प्रमुख धर्मस्वरूप भार्गव द्वारा गोड खेरुआ आदिवासियों के जाति प्रमाण पत्र की समस्या के निराकरण हेतु विगत 10 वर्ष से संघर्षरत है।

श्री भार्गव द्वारा गोड़ आदिवासियों के साथ रैली एवं प्रदर्शन करके शासन प्रशासन को समस्या से अवगत कराया है मध्य प्रदेश शासन के मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान को भी समस्या से अवगत कराया है।

गुना जिले के गौड आदिवासी संघर्ष समिति के पूरनलाल रामकिशन गुलाब सिंह प्रेम सिंह बाल मुकुंद गौड संघर्ष कर रहे है।

समाज से जुड़े लोग बताते हे कि इस समस्या का निराकरण होने पर गुना जिले के 30000 तीस हजार गौड़ आदिवासीयों को लाभ मिलेगा

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User