गुना जिले के आकांक्षी ब्‍लॉक बमोरी सहित आदिवासी बाहुल्‍य में विशेष ग्राम सभाओं का किया गया आयोजन

जनजातीय गौरव दिवस भगवान बिरसा मुंडा के योगदान को याद करते हुए विशेष ग्राम सभाओं का किया गया आयोजन

Friday, November 15, 2024 - 18:04
Updated: 2 years ago
0
गुना जिले के आकांक्षी ब्‍लॉक बमोरी सहित आदिवासी बाहुल्‍य में विशेष ग्राम सभाओं का किया गया आयोजन

गुना (आरएनआई) मिनिस्ट्री ऑफ़ पंचायती राज भारत सरकार के तरफ़ से चयनित पंचायत में विशेष ग्राम सभा का आयोजन के निर्देशानुसार कलेक्टर डॉ. सतेन्‍द्र सिंह एवं ज़िला पंचायत सीईओ प्रथम कौशिक एवं जनपद सीईओ राघौगढ श्रीमति मोनिका झारिया के मार्गदर्शन में जनजातीय समुदाय की सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक उपलब्धियों एवं राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान (आरजीएलए) योजना के अंतर्गत विभिन्न चयनित ग्राम पंचायत में विशेष ग्राम सभा एवं उन्मुखीकरण प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाना है।

इस क्रम में आज राघोगढ़ के ग्राम उमरिया, बरखेड़ी डांग, गोड़िया, इशतोड़ा, चैनपुरा, बारियाखेड़ा, परसोलिया, लक्ष्मणपुरा, बरखेड़ी, गादेर, पाटन, बोरदा, ऊनीगजपूरा, कोलारस, मोहम्मदपुरा, भगवतीपुर एवं महू में विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गयाl विशेष ग्राम सभा में प्रधानमंत्री जी के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया।

आकांक्षी ब्‍लॉक बमोरी में भी ग्राम सभाओं का आयोजन आदिवासी बाहुल्‍य ग्रामों कपासी, नर्वदा, छिकारी, बरवन, कलोरा, पाटन, डोंगरी, विटठ्लपुर, काबर बमोरी, डुमावन, देहरी, डिगडोली, अजरोड़ा, कांसल,अमरोद, मोहनपुरखुर्द तथा सिमरोद में किया गया।

इस मौके पर पंचायती राज मंत्रालय के अधिकारी और विशेषज्ञ जनजातीय समुदाय के साथ संवाद किए, और उन्हें योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी नागरिकों को जनजातीय विकास के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। आज जनजातीय समुदाय की आवश्‍यकताओं को ध्यान में रखते हुए विशेष ग्राम सभा सह उन्मुखीकरण प्रशिक्षण कार्यक्रम किया गया ताकि उन्हें शासन-प्रशासन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ मिल सकें और वे अपने अधिकारों का सही तरीके से उपयोग कर सकें।

कार्यक्रम को सफल बनाने में पिरामल फाउंडेशन टीम डिस्ट्रिक्ट मैनेजर अक्षय शर्मा, डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम लीड उधम सिंह लोधी, गांधी फेलो नीरज कुमार द्वारा सहयोग प्रदान किया गया।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User