गुना: खाद की किल्लत पर किसानों का फूटा गुस्सा, एबी रोड पर लगाया जाम

Thursday, November 21, 2024 - 11:50
Updated: 2 years ago
0

गुना  (आरएनआई)गुना की नानाखेड़ी मंडी में किसानों को खाद न मिलने के कारण आज गुरुवार को सैकड़ों महिलाओं और पुरुषों ने एबी रोड पर जाम लगा दिया। बता दे इन महिलाओं और पुरुषों का आरोप हैं कि उन्हें चार दिन बाद भी खाद नहीं मिल रहा हैं,हम लाइन में लगे रहते हैं वहीं पीछे की ओर से खाद गायब होकर दो से ढाई हजार में ब्लेक हो रही हैं।

विदित हो कि बीते दिनों खुद कलेक्टर सत्येंद्र सिंह मंडी पहुंच कर खाद की व्यवस्था को दुरस्त कराते हुए अतिरिक्त पर्ची काउंटर चालू करवाते हुए स्वयं की मौजूदगी में टोकन वितरित करवाए थे।

इसके बाद भी खाद वितरण व्यवस्था नहीं सुधरी और खाद किसानों को वितरण नही हो रही हैं,आरोप हैं कि इस वितरण व्यवस्था में कर्मियों के ब्लेक मार्केटिंग टीम लगातार सक्रिय हैं।जिस पर प्रशासन सख्त नहीं हैं।

किसानों का कहना हैं कि बोनी सिर पर हैं और खाद नहीं मिल रही हैं। जाम में वाहनों एवं एंबुलेंस भी फंसी। जाम को खुलवाने पुलिस पहुंची हैं।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User