विदेशी साजिश का परिणाम हैं खाद की किल्लत

रूस _यूक्रेन युद्ध के कारण 14 दिन में मिलने वाली खाद अब 45 दिनों में आपूर्ति हो रही हैं: भागीरथ चौधरी,केंद्रीय राज्य मंत्री

Wednesday, November 20, 2024 - 21:17
Updated: 2 years ago
0

गुना (आरएनआई) यूक्रेन और रूस युद्ध के चलते खाद की सप्लाई में किसानों को दिक्कत आ रही हैं,पहिले किसानो को खाद 14 दिन में मिलती थी,जो आज युद्ध के चलते 45 दिनों में सप्लाई होकर पहुंच रही हैं। उक्त बात केंद्रीय राज्यमंत्री भागीरथ चौधरी ने गुना में कही। वे यहां नीति आयोग की बैठक में पहुंचे थे। इसके पूर्व गुना में भाजपा के गुना विधायक पन्नालाल शाक्य सहित भाजपा जनों ने उनका स्वागत किया।

उन्होंने स्थानीय सर्किट हाउस में मीडिया से अनौपचारिक वार्ता में कहा कि वर्तमान में किसानों को खाद की दिक्कत का सामना करना पड़ रहा हैं इसके पीछे विदेशी साजिश हैं, प्रमुख यूक्रेन और रूस युद्ध का कारण हैं।

पहिले खाद किसानों को पर्याप्त मात्रा में 14 दिन में मिल जाती थी वहीं यूरिया खाद अब 45 दिनों में आपूर्ति हो रही हैं।

केंद्रीय राज्य मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि किसानों को अपने खेत में मिट्टी परीक्षण के साथ खाद का यूज करना चाहिए,जहां तक हो यूरिया खाद से बचकर फसल पैदा करे। जिससे किसान को लागत कम मूल्य ज्यादा मिले।

उन्होंने कहा कि देश कृषि प्रधान देश, किसान देश की रीढ़ हैं और किसान देश की आत्मा हैं। श्री मोदी जी किसानों के हित की बात सोचते हैं।


Follow  RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User