दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां तेज: आप पीएसी की बैठक, उम्मीदवारों की पहली सूची हो सकती है जारी

फरवरी में दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों पर चुनाव होना है। जिसको लेकर आम आदमी पार्टी तैयारी में जुटी हुई है। आज आम आदमी पार्टी ने पीएसी की बैठक बुलाई है। पीएसी की बैठक में दिल्ली विधानसभा 2025 चुनावों के लिए उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा होगी। 

Thursday, November 21, 2024 - 11:40
0
दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां तेज: आप पीएसी की बैठक, उम्मीदवारों की पहली सूची हो सकती है जारी

नई दिल्ली  (आरएनआई) आम आदमी पार्टी दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारियों में जुट गई है। आम आदमी पार्टी ने आज पीएसी की बैठक बुलाई गई है। बताया जा रहा है कि पार्टी आज उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर सकती है।

आम आदमी पार्टी की सर्वोच्च फैसले लेने वाली संस्था पीएसी की बैठक आज हो रही है। पीएसी की बैठक में दिल्ली विधानसभा 2025 चुनावों के लिए उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा होगी। वहीं, कई अहम मसलों पर फैसले लिए जाएंगे। 

बैठक में आप के दिग्गज नेता आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा करेंगे। कहा जा रहा है कि आज ही आम आदमी पार्टी पहली सूची जारी कर देगी। आम आदमी पार्टी की तरफ से अभी इसपर कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

अगले साल फरवरी में दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों पर चुनाव होना है। जिसकी तैयारियों को लेकर आम आदमी पार्टी पूरे जोश में काम कर रही है। दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान अभी हुआ नहीं है। 

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User