गुना के सर्राफा बाजार में दिनदहाड़े चोरी, ज्वैलरी शॉप से 9 लाख की चांदी लेकर फरार हुआ बदमाश
गुना (आरएनआई) सर्राफा बाजार में एक ज्वैलरी शॉप से बदमाश 9 लाख रुपए कीमत की करीब 05 किलो चांदी ले उड़े। घटना #सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सिटी कोतवाली पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।
त्रिमूर्ती कालोनी निवासी मनोज कुमार जैन पुत्र सुमेरचंद जैन की छोटा सराफा में मनोज ज्वैलर्स के नाम से सोने-चांदी की दुकान है। 13 जून को दोपहर में चांदी से भरा बैग उस समय एक बदमाश ने चुरा लिया जब मनोज के पिता सुमेरचंद दुकान में लेटे थे। बदमाश ने पहले तो गली में निगाह रखी फिर धीरे से काउंटर खोलकर बैग निकाल लिया।
आहट होने से सुमेरचंद ने उठकर देखा तब तक चोर रफूचक्कर हो गया था। बैग में कच्ची चांदी करीबन 5 किलो (पक्की चांदी करीबन 3 किलो, 500 ग्राम) रखी थी। जब दुकान के सीसीटीवी कैमरे चैक किए तो दोपहर करीबन 2:10 बजे एक अज्ञात व्यक्ति काउन्टर से चांदी का बैग निकालते दिखा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)