गुना के भदौरा में चरवाहे की निर्मम हत्या, शव ले जाने वाहन न मिलने से ग्रामीणों का आक्रोश, हनुमान चौराहे पर लगा जाम
गुना (आरएनआई)। जिले के भदौरा क्षेत्र में एक शर्मनाक और दुखद घटना सामने आई है। गांव निवासी रतिराम कुशवाह गाय चराने के लिए खेतों की ओर गए थे, जहां अज्ञात व्यक्ति ने उनकी निर्मम हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए।
घटना के बाद हालात तब और बिगड़ गए जब मृतक का शव ले जाने के लिए न तो कोई शासकीय वाहन समय पर पहुंचा और न ही एम्बुलेंस उपलब्ध कराई गई। इस लापरवाही से नाराज ग्रामीणों ने हनुमान चौराहा पर जाम लगाकर प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। जाम के कारण कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा।
सूचना मिलने पर प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाइश दी। अधिकारियों के आश्वासन के बाद जाम खुलवाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। घटना ने एक बार फिर ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक संवेदनशीलता पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



