गुना के हनुमान चौराहे पर हत्या के विरोध में चक्काजाम, बुजुर्ग की धारदार हथियार से हत्या, CBI जांच की मांग
गुना (आरएनआई)। जिले के हनुमान चौराहे पर मंगलवार को उस समय तनावपूर्ण स्थिति बन गई, जब एक बुजुर्ग की हत्या के मामले को लेकर परिजनों और ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग मवेशी चराने के लिए घर से निकले थे, इसी दौरान अज्ञात व्यक्ति ने धारदार हथियार से उनकी हत्या कर दी।
हत्या की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो गए और न्याय की मांग को लेकर हनुमान चौराहे पर जाम लगा दिया। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की, वहीं कुछ लोगों ने सीबीआई जांच की भी मांग उठाई। जाम के कारण कुछ समय के लिए यातायात पूरी तरह ठप हो गया।
सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया। पुलिस अधिकारियों ने परिजनों को निष्पक्ष जांच और जल्द कार्रवाई का भरोसा दिलाया, जिसके बाद हालात को शांत करने की कोशिश की जा रही है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



