गुना के बमोरी में डीएपी खाद की किल्लत, वकील ने केंद्रीय मंत्री सिंधिया से आपूर्ति की मांग की

Oct 13, 2024 - 12:47
Oct 13, 2024 - 12:47
 0  1.6k
गुना के बमोरी में डीएपी खाद की किल्लत, वकील ने केंद्रीय मंत्री सिंधिया से आपूर्ति की मांग की

गुना (आरएनआई) जिले के बमोरी ब्लॉक में रवि की फसलों को लेकर डीएपी की किल्लत को लेकर स्थानीय वकील ने क्षेत्रीय सांसद एवं केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को इसकी आपूर्ति कराए जाने को लेकर पत्र लिखा हैं।

मंत्री को लिखे पत्र में उल्लेख किया हैं कि इस क्षेत्र में फसलों का अच्छा उत्पादन होता हैं, इस समय रवि की फसलों में खाद की आवश्यकता होती हैं, वर्तमान में रवि की फसलों को लेकर बमोरी विधानसभा की सहकारी सोसायटी की दुकानों में खाद उपलब्ध नही होने से किसानों को फसल में नुकसानी की चिंता लगी हैं। वही प्राइवेट दुकानों पर भी डीएपी खाद उपलब्ध नही हैं। अतः किसानों को आप खाद उपलब्ध करवाए। पत्र की कॉपी मुख्यमंत्री,कृषि मंत्री मप्र और कलेक्टर गुना को भी प्रेषित की हैं।

Follow  RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0