गुजरात के राजकोट में बड़ा हादसा, गेमिंग जोन में लगी भीषण आग, अब तक 24 लोगों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Saturday, May 25, 2024 - 22:59
Updated: 2 years ago
0

गुजरात (आरएनआई) गुजरात के राजकोट में टीआरपी (TRP) गेम ज़ोन में भीषण आग लगने से 22 लोगों की मौत हो गई है. आग की घटना से पूरा गेम ज़ोन जलकर खाक हो गया. सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 8 गाड़ियां मौके पर पहुंची. रेस्क्यू ऑपरेशन के साथ आग पर काबू पाने की कोशिशें जारी हैं. वहीं, बच्चों समेत कई लोगों के फंसे होने की आशंका है. साथ ही राजकोट पुलिस कमिश्नर ने दो शव मिलने की पुष्टि की है. आग कैसे लगी इसकी कोई जानकारी नहीं है। 

पुलिस कमिश्नर राजू भार्गव ने कहा, कुछ लोग अभी भी गेमिंग जोन के अंदर फंसे हो सकते हैं. बच्चों समेत कई लोगों के फंसे होने की आशंका है. आग पर काबू पाने के बाद टीम अंदर जाएगी. इसके बाद ही कुछ स्पष्ट हो पाएगा. आग पर काबू पाने की कोशिशें अभी भी जारी हैं. मामले को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट किया है. उन्होंने लिखा है कि राजकोट में गेम जोन में लगी आग की घटना में नगर निगम और प्रशासन को तत्काल बचाव और राहत कार्य के निर्देश दिए गए हैं। 

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User