गायघाट विधानसभा में भाजपा नेता अशोक सिंह ने चलाया सदस्यता अभियान : एक लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य

Friday, September 6, 2024 - 21:23
Updated: 2 years ago
0

मुजफ्फरपुर (आरएनआई) भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रव्यापी सदस्यता अभियान के तहत गायघाट के पूर्व प्रत्याशी सह भाजपा नेता अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में गायघाट विधानसभा के कटरा प्रखंड के मधेपुरा, अम्मा, सोहिजन, मनकी, बेरई में बैठक कर सदस्यता अभियान चलाया गया.

बैठकों को संबोधित करते हुए अशोक सिंह ने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में सदस्य बनाकर गायघाट विधानसभा में एक लाख सदस्य बनाने के लक्ष्य को सफल बनाने का आह्वान किया. मौके पर सैकड़ों की संख्या में सदस्य बनाया गया.

सभी जगहों पर मुख्यरूप से भाजपा नेता राघवेंद्र कुमार सिंह ,पूर्व मुखिया केशव किशोर, राकेश कुमार, चुन्नू, टुल्लू सिंह, प्रभाशंकर सिंह, संजीव सिंह, रामबाबू सहनी, शशिरन्जन साह, रामबाबू ठाकुर, मंटू सिंह, रमेश राम, ललित पासवान, दिन बंधू राम ,अवधेश ओझा ,भगत जी  सूरदास ,रमाकांत सिंह ,प्रियांशु कुमार ,विकाश वाशु ,बिहारी राम सहित सैंकड़ों लोग उपस्थित रहे.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User