गायघाट में जन सहयोग शिविर का आयोजन
मुजफ्फरपुर : जिले के गायघाट प्रखण्ड के बेरुआ पंचायत के पंचायत सरकार भवन में मंगलवार को जन सहयोग शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मचारियों ने एक ही स्थान पर उपस्थित होकर ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान किया तथा सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी एवं आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराईं.
शिविर का उद्देश्य आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं का लाभ सुलभ कराना, आवेदन संबंधी समस्याओं का समाधान करना तथा विभिन्न विभागों की सेवाओं को पंचायत स्तर पर उपलब्ध कराना था। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर अपनी समस्याओं का समाधान कराया तथा योजनाओं की जानकारी प्राप्त की.
कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार राय, अंचलाधिकारी पुष्पराज सिंह, पंचायती राज पदाधिकारी राजीव रंजन, प्रखंड कृषि पदाधिकारी अभिषेक कुमार, कृषि समन्वयक शत्रुघन कुमार, किसान सलाहकार सुनील कुमार, पंचायत सचिव सुभाष कुमार, मुखिया उषा देवी, पूर्व मुखिया सत्येंद्र नारायण सिंह उर्फ खदेरन सिंह, पैक्स अध्यक्ष ठाकुर विजय कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह, कार्यपालक सहायक संदीप कुमार कर्ण, प्रखंड कार्यपालक सहायक पंकज कुमार सिंह, राजस्व कर्मचारी विवेक कुमार आनंद, आवास सहायक वीरेंद्र मंडल, पंचायत रोजगार सेवक दीपक कुमार, विकास मित्र शिव रतन राम, स्वच्छता पर्यवेक्षक राकेश कुमार, न्याय मित्र गौरव कुमार, कचहरी सचिव राखी कुमारी सहित अनेक विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे.
इस अवसर पर ग्रामीणों में अजय कुवर, जितेंद्र सिंह, अमरेश सिंह, कामाख्या नारायण सिंह, सिंटू सिंह, राहुल सिंह, सुरेंद्र सिंह, दीपक सिंह, बृजेश सिंह, विक्की सिंह, बृजेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में पंचायतवासी उपस्थित रहे.
शिविर में कृषि, स्वास्थ्य, राजस्व, आवास, मनरेगा, बिजली, पेंशन, राशन कार्ड, जाति, आय एवं आवासीय प्रमाण-पत्र सहित विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याओं का समाधान किया गया तथा पात्र लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन दिया गया.
कार्यक्रम के अंत में सभी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, कर्मचारियों एवं ग्रामीणों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया गया। जन सहयोग शिविर शांतिपूर्ण, व्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ.
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)