गश्ती करते हुए वनकर्मियों पर हमला करने और अवैध सागौन की लकड़ी काटने पर एफ आई आर दर्ज

Feb 4, 2026 - 23:03
Feb 4, 2026 - 23:03
 0  0
गश्ती करते हुए वनकर्मियों पर हमला करने और अवैध सागौन की लकड़ी काटने पर एफ आई आर दर्ज

वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व के डोंगरगांव परिक्षेत्र के पश्चिम आमापानी बीट में गश्ती करते हुए वनकर्मियों पर हमला करने और अवैध सागौन की लकड़ी काटने एवं भंडारण करने पर थाना सुआताला में एफ आई आर दर्ज की गई। 

बता दें कि दिनांक 3 फरवरी 2028 को दोपहर में लगभग तीन चार बजे वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व के डोंगरगांव परिक्षेत्र के पश्चिम आमापानी बीट में बीट गार्ड श्री ऋषिकेश टैगोर, वनरक्षक अपने दो श्रमिकों संतोष ठाकुर और जगदीश नोरिया के साथ मोटरसाइकिल से गश्त पर थे। वनकर्मी तालाब की चेकिंग करने हेतु बड़ पर चढ़े तो उन्हें दूसरी और तीन व्यक्ति दिखाई दिए। जिनके पास दो बंदूके भी थी। पूछताछ करने पर व्यक्तियों ने इनके तरफ निशाना करके बंदूक से गोली चला दी। इस समय आसपास छिपे हुए और व्यक्ति भी इन अपराधियों के साथ इकट्ठा हो गए और गोलीबाजी प्रारभ कर दी। उस समय लगभग आठ अपराधी थे। जब वनकर्मी वहां से नहीं हटे और उन्हें ललकारते रहे तब उन्होंने तीन राउंड और फायर किया। 

 इस बीच उन्होंने उक्त आठ अपराधियों में से तीन अपराधियों को पहचान लिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0