गरीब सहरिया परिवार की 5 बीघा भू-दान की जमीन पर कब्जा, ट्यूबवेल तोड़ा, बंदूक की नोक पर दी धमकी
गुना (आरएनआई) जिले के आरोन क्षेत्र में एक गरीब और अनपढ़ सहरिया आदिवासी परिवार की जीविका के एकमात्र साधन पर दबंगों द्वारा जबरन कब्जा करने का गंभीर मामला सामने आया है। न्याय न मिलने से परेशान पीडि़त ब्रजेश सहरिया ने गुना एसपी ऑफिस पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित का आरोप है कि उसने पूर्व में आरोन थाने, तहसील और पुलिस अधीक्षक से भी शिकायत की थी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई, जिससे दबंगों के हौसले बुलंद हैं।
शिकायत के अनुसार, पीड़ित के पिता रामचरन सहरिया को *म.प्र. शासन द्वारा आरोन स्थित सर्वे क्रमांक 1172/1/16 पर 1.000 हेक्टेयर (5 बीघा) जमीन भू-दान पट्टे के रूप में मिली थी*। आरोप है कि पास के ही गांव चिरौला निवासी दबंगों ने इस भूमि पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया है। दबंगों ने जमीन पर बने पीड़ित के कच्चे मकान और ट्यूबवेल को भी नेस्तनाबूद कर दिया। इतना ही नहीं, आरोपियों ने किसान कार्ड बनवाने के बहाने छल-कपट कर अनपढ़ पीड़ित से जमीन के कागजातों पर लिखा-पढ़ी भी करा ली।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)