गणतंत्र दिवस के अवसर पर ऊर्जा मंत्री श्री तोमर करेंगे ध्‍वजारोहण

गणतंत्र दिवस के अवसर पर ऊर्जा मंत्री श्री तोमर करेंगे ध्‍वजारोहण, स्‍कूली छात्र-छात्राओं द्वारा दी जाएंगी सांस्‍कृतिक प्रस्‍तुतियां और विभागों द्वारा निकाली जाएंगी चलित झाकियां। 

Thursday, January 25, 2024 - 20:22
Updated: 3 years ago
0
गणतंत्र दिवस के अवसर पर ऊर्जा मंत्री श्री तोमर करेंगे ध्‍वजारोहण

गुना (आरएनआई) 26 जनवरी 2024 गणतंत्र दिवस समारोह ऊर्जा मंत्री म.प्र. शासन प्रद्युम्‍न सिंह तोमर के मुख्‍य आतिथ्‍य में समारोहपूर्वक, हर्षोल्‍लास एवं गरिमामय रूप में आयोजित किया जाएगा। मुख्‍य समारोह लाल परेड ग्राउंड गुना में प्रात: 09 बजे से आयोजित किया जाएगा। गणतंत्र दिवस समारोह में प्रात: 09 बजे मुख्‍य अतिथि का आगमन एवं ध्‍वजारोहण, प्रात: 09:05 बजे मुख्‍य अतिथि द्वारा परेड का निरीक्षण, प्रात: 09:10 बजे माननीय मुख्‍यमंत्री जी के संदेश का वाचन, प्रात: 09:20 बजे परेड द्वारा हर्ष फायर, प्रात: 09:40 बजे परेड द्वारा मार्च पास्‍ट, प्रात: 10:00 बजे झांकियों का प्रदर्शन, प्रात: 10:20 बजे सांस्‍कृतिक कार्यक्रम तथा प्रात: 11:20 बजे पुरूस्‍कार वितरण किया जायेगा।

कलेक्‍टर अमनबीर सिंह बैंस के निर्देशन में गणतंत्र दिवस की तैयारियां पूर्णं कर ली गयी हैं। मुख्‍य समारोह के दौरान परेड में परेड में पुलिस, एसएएफ, होमगार्ड के प्लाटूनों के अलावा एनसीसी, स्काउट, रेडक्रॉस, शौर्य दल सहित कुत 13 प्लाटून शामिल किये गये हैं। इस दौरान पुलिस परेड के अलावा विभिन्न स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी एवं विभिन्न विभागों की ओर से चलित झांकियां जिनमें लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, म.प्र.वि. वि.कंपनी लिमि. गुना, जिला शिक्षा अधिकारी,  जल संसाधन विभाग, उपसंचालक पशुधन विभाग, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, महिला एवं बाल विकास विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, वन विभाग, उद्यानिकी विभाग, आदिम जाति कल्याण विभाग, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र गुना, उपसंचालक किसान कल्याण कृषि विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग, जिला शहरी विकास अभिकरण द्वारा विभिन्‍न थीम पर आधारित चलित झांकिया निकाली जाएंगी। कलेक्‍टर द्वारा समस्‍त जिला अधिकारियों को उनके अधीनस्‍थ अमले के साथ कार्यक्रम में उपस्थित रहने हेतु निर्देशित किया गया है। 

ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्‍न सिंह तोमर का भ्रमण कार्यक्रम
प्रदेश के ऊर्जा मंत्री म.प्र. शासन दिनांक 26 जनवरी को जिले के भ्रमण पर रहेंगे।  प्राप्‍त जानकारी अनुसार मंत्री श्री तोमर 26 जनवरी 2024 को प्रात: 9 बजे गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में झण्‍डा वंदन करेंगे एवं स्‍थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। प्रात: 11:50 बजे बजरंगगढ आगमन एवं शामावि बजरंगगढ में मध्‍यान्‍ह भोजन में शामिल होने उपरांत दोपहर 12:30 बजे बजरंगगढ़ से ग्‍वालियर के लिए प्रस्‍थान करेंगे।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User