गंगा बचाओ सेवा समिति का मूर्ति संग्रह अभियान: भिटौरा में पूजन-सह भू-विसर्जन संपन्न

Friday, November 14, 2025 - 21:24
Updated: 11 months ago
0
गंगा बचाओ सेवा समिति का मूर्ति संग्रह अभियान: भिटौरा में पूजन-सह भू-विसर्जन संपन्न

फतेहपुर (आरएनआई) गंगा बचाओ सेवा समिति एवं नमामि गंगे द्वारा शुक्रवार को हनुमान मंदिर चैक चैराहा से गंगा प्रहरियों ने मूर्ति संग्रह अभियान का घंटे बजाकर शंखनाद किया। साथ ही पुजारी गोरेलाल मिश्रा ने पूजन कर यात्रा का शुभारंभ किया। गंगा बचाओ सेवा समिति के पदाधिकारी ने घर-घर जाकर परिवारों से निवेदन कर गंगा जन जागरूकता का संदेश देते हुए पूर्व वर्षों की तरह इस वर्ष भी पुरानी पूजित गणेश लक्ष्मी की मूर्तियों के साथ निष्प्रयोज पूजन सामग्री को संग्रहित किया। 

गंगा बचाओ सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष शैलेंद्र शरण सिंपल में कहा कि गंगा को स्वच्छ रखने के उद्देश्य से पुरानी मूर्तियों का संकलन अभियान चलाया जाता है ताकि कोई भी मूर्तियों को गंगा में न प्रवाहित करें। जिसका समिति द्वारा भू-विसर्जन किया जाता है। समिति के प्रदेश महामंत्री विनोद कुमार गुप्ता ने कहा कि संकलन अभियान चैक हनुमान मंदिर मनिका शिवा वाला मुराईन टोला हनुमान मंदिर, आवास विकास, पटेल नगर हनुमान मंदिर से होते हुए सिद्धपीठ तांबेश्वर मंदिर, शनि मंदिर से मूर्तियों को संग्रह करते हुए भृगु धाम भिटौरा में पूजन व आरती के साथ भू विसर्जन किया गया। उधर चैक से चंदियाना वार्ड के सभासद संजय लाला ने अपने वार्ड के वार्ड में घर-घर जाकर मूर्तियों का संग्रह किया। इसी प्रकार ईसाईन पुरवा के सभासद सुनील गुप्ता के नेतृत्व में मूर्तियों का संग्रह किया गया। इसी प्रकार सिविल लाइन के सभासद विनय तिवारी के नेतृत्व में घर-घर जाकर मूर्तियां का संग्रह किया गया। इस मौके पर गायत्री परिवार के डॉ आरपी दीक्षित, रविंद्र सिंह, अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय महासचिव विनोद कुमार गुप्ता, जिलाध्यक्ष अरुण जायसवाल, विनय तिवारी सभासद, संजय लाला, सभासद सुनील गुप्ता, रामस्वरूप गुप्ता, आशीष मिश्रा, अभिषेक सैनी, वेद गुप्ता, आदित्य श्रीवास्तव एडवोकेट, सुरेंद्र पाठक, मनोज सोनी, आशीष अग्रहरि, गिरजाशंकर सोनी, मनोज कुमार, दिनेश विश्वकर्मा सहित गंगा भक्त मौजूद रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User