सड़क हादसों पर लगाम कसने की मुहिम तेज, एसपी ने सीसीटी को दी प्राथमिक चिकित्सा ट्रेनिंग, जीरो फैटलिटी का संकल्प दोहराया

Friday, November 14, 2025 - 21:23
Updated: 11 months ago
0
सड़क हादसों पर लगाम कसने की मुहिम तेज, एसपी ने सीसीटी को दी प्राथमिक चिकित्सा ट्रेनिंग, जीरो फैटलिटी का संकल्प दोहराया

फतेहपुर (आरएनआई) सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों को शून्य करने के महत्वाकांक्षी लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में पुलिस ने एक और ठोस कदम उठाया है। पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह ने रिजर्व पुलिस लाइन के सम्मेलन कक्ष में जनपद की क्रिटिकल कॉरिडोर टीम (सीसीटी) के सदस्यों को प्राथमिक चिकित्सा (फस्र्ट एड) का विशेष प्रशिक्षण दिलाया। साथ ही, एसपी ने टीम को दुर्घटना प्रबंधन, यातायात नियंत्रण और त्वरित राहत कार्यों के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश दिए।

जीरो फैटलिटी डिस्ट्रिक्ट कार्यक्रम के तहत आयोजित इस प्रशिक्षण सत्र में सीसीटी के सभी सदस्यों को शामिल किया गया। प्रशिक्षण के दौरान विशेषज्ञों द्वारा दुर्घटनास्थल पर पहुंचते ही घायलों की स्थिति का आंकलन करना, रक्तस्राव रोकना, फ्रैक्चर में स्प्लिंट लगाना, सीपीआर तकनीक, सुरक्षित उठाकर एम्बुलेंस में शिफ्ट करने जैसे जीवन रक्षक कौशल सिखाए गए। इसके अतिरिक्त, टीम को हाई-स्पीड कॉरिडोर पर पेट्रोलिंग, ओवर-स्पीडिंग वाहनों की चेकिंग और ब्लैक स्पॉट्स की पहचान करने की जिम्मेदारी भी सौंपी गई। एसपी ने कहा कि सीसीटी सिर्फ एक टीम नहीं, बल्कि सड़क पर जीवन रक्षक है। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पांच मिनट के अंदर मौके पर पहुंचना, घायल को गोल्डन आवर में अस्पताल पहुंचाना और यातायात को सुचारु रखना यही आपका धर्म है। लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एसपी ने टीम को हर हफ्ते दुर्घटना डेटा का विश्लेषण करने, ब्लैक स्पॉट्स पर साइनेज लगवाने और स्थानीय थानों के साथ कोऑर्डिनेशन बनाए रखने का भी आदेश दिया।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User