खेल महोत्सव के चौथे दिन अन्तरमहाविद्यालयी फुटबॉल टूर्नामेंट का उदघाटन

Friday, October 20, 2023 - 17:59
Updated: 3 years ago
0
खेल महोत्सव के चौथे दिन अन्तरमहाविद्यालयी फुटबॉल टूर्नामेंट का उदघाटन

शाहजांहपुर, (आरएनआई) स्वामी शुकदेवानंद खेल महोत्सव के चौथे दिन एम.जे.पी. रुहेलखंड विश्वविद्यालय के अन्तरमहाविद्यालयी फुटबॉल टूर्नामेंट का उदघाटन एस. एस. कॉलेज के मैदान में हुआ। मुमुक्षु शिक्षा संकुल के मुख्य अधिष्ठाता स्वामी चिन्मयानंद, एस एस कॉलेज के सचिव डॉ अवनीश मिश्र एवं प्राचार्य डॉ आर के आजाद ने खिलाड़ियों से परिचय करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। पहला मैच एम.जे.पी. रुहेलखंड विश्वविद्यालय कैंपस एवं हिंदू कॉलेज मुरादाबाद की टीमों के बीच खेला गया जिसमें विश्वविद्यालय की टीम ने पेनाल्टी शूटआउट में हिंदू कॉलेज को 4 -1 से हराया। दूसरे मैच में एस एस लॉ कॉलेज को वॉकओवर मिला। तीसरा मैच बरेली कॉलेज बरेली एवं जी.एस.एच. कॉलेज चांदपुर के मध्य हुआ जिसमें जी.एस.एच. कॉलेज चांदपुर ने पेनाल्टी शूटआउट में बरेली कॉलेज बरेली को 3-2 से हराया। चौथा मैच एस एस कॉलेज शाहजहांपुर एवं जे.एस.एच. कॉलेज अमरोहा के बीच हुआ जिसमें एस एस कॉलेज 2-1 से विजयी रहा। पांचवां मैच एस एस लॉ कॉलेज एवं राजकीय रज़ा कॉलेज रामपुर के बीच हुआ जिसमें एस एस लॉ कॉलेज 3-1 से विजयी रहा। छठा मैच जी.एफ. कॉलेज शाहजहांपुर एवं यूनिवर्सिटी कैंपस बरेली के मध्य खेला गया जिसमें जी एफ कॉलेज 5- 2 से विजयी रहा। सेमीफाइनल में पहुंचने वाली टीमें एस एस कॉलेज शाहजहांपुर, जी.एस.एच. कॉलेज चांदपुर, जी एफ कॉलेज शाहजहांपुर एवं एस एस लॉ कॉलेज शाहजहांपुर की रहीं। प्रतियोगिता का निर्देशन शारीरिक शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ अजीत सिंह चारग ने एवं संयोजन डॉ प्रांजल शाही ने किया। कार्यक्रम में डॉ जयशंकर ओझा, डॉ प्रभात शुक्ला, डॉ आदित्य सिंह, डॉ कमलेश गौतम डॉ मृदुल पटेल, डॉ प्रमोद यादव, डॉ रमेश चंद्रा, श्री अखिलेश कुमार आदि उपस्थि

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User