खुटहन पुलिस ने हत्या के मुकदमे में वांछित चार आरोपियों को किया गिरफ्तार

Saturday, July 11, 2026 - 14:52
Updated: 1 month ago
0
खुटहन पुलिस ने हत्या के मुकदमे में वांछित चार आरोपियों को किया गिरफ्तार

जौनपुर,। यूपी के जौनपुर में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार को खुटहन थाना पुलिस ने हत्या के एक मुकदमे में वांछित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह के निर्देशन में कार्रवाई करते हुए खुटहन पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर थाना क्षेत्र के मुबारकपुर गांव में दबिश देकर बीएनएस में वांछित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपियों में भारत सिंह, केदारनाथ सिंह, बटेश्वरनाथ सिंह और गोरखनाथ सिंह शामिल हैं। चारों उदयराज सिंह के पुत्र तथा थाना खुटहन क्षेत्र के मुबारकपुर गांव के निवासी हैं।

पुलिस ने सभी आरोपियों को आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद न्यायालय में पेश कर दिया। इस संबंध में जानकारी देते हुए क्षेत्राधिकारी शाहगंज गिरेन्द्र सिंह ने बताया कि जनपद में अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार जारी है और वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है।आज चार लोगों को गिरफ्तार किया है। अन्य वांछित लोगों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
VISHWA PRAKASH SRIVASTAVA

Vishwa prakash srivastava (JAURANLIST) JAUNPUR ADD MOHALLA RUHTTA

Comments (0)

User