खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा बीनागंज में लगाया गया खाद्य लाइसेंस/ रजिस्‍ट्रेशन कैम्‍प

Wednesday, July 31, 2024 - 20:18
Updated: 2 years ago
0
खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा बीनागंज में लगाया गया खाद्य लाइसेंस/ रजिस्‍ट्रेशन कैम्‍प

गुना (आरएनआई) कलेक्‍टर डॉ. सतेन्‍द्र सिंह के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा चांचौड़ा तहसील के खाद्य काराबारकर्ताओं के लाइसेंस/ रजिस्‍ट्रेशन हेतु बीनागंज में खाद्य लाइसेंस/ रजिस्‍ट्रेशन कैम्‍प लगाया गया। जिसमें होटल, रेस्‍टोरेंट, किराना, सब्‍जी-फल विक्रेता, चाट ठेला, डेयरी, मेडिकल शॉप आदि सभी खाद्य कारोबारकर्ताओं द्वारा कैम्‍प में आवेदन दिये गये। कैम्‍प में एक सौ से अधिक खाद्य कारोबारकर्ताओं के आवेदन प्राप्‍त हुए।  

खाद्य कारोबारकर्ताओं को अपने खाद्य व्‍यवसाय का लाइसेंस/पंजीयन का आवेदन ऑनलाईन के माध्‍यम से कराना होता है। जिला प्रशासन गुना के सहयोग से उक्‍त कैम्‍प का आयोजन विभागीय अधिकारियों द्वारा बीनागंज में किया गया, जिसमें खाद्य कारोबारकर्ताओं को मौके पर ही खाद्य लाइसेंस/ पंजीयन कराने की सुविधा दी गई। ऐसे खाद्य कारोबारकर्ता जो उक्‍त कैम्‍प में अपना लाइसेंस/पंजीयन का आवेदन नहीं करा सके हैं वे ऑनलाइन के माध्‍यम से अपना आवेदन करा सकते हैं।

 FSSAI द्वारा ईट राइट चैलेंज फॉर डिस्ट्रिक्‍ट्स फेज 4 के अन्‍तर्गत प्रदेश के सभी जिलों में विभिन्‍न ईट राइट गतिविधियाँ आयोजित करने हेतु निर्देश जारी किये हैं। इसके लिये सभी खाद्य कारोबारकताओं को अपने-अपने खाद्य व्‍यवसाय का खाद्य लाइसेंस/ रजिस्‍ट्रेशन कराना आवश्‍यक है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User