कलेक्‍टर द्वारा तहसील कार्यालय चांचौड़ा का किया गया निरीक्षण

सभी राजस्‍व अधिकारी लंबित नामांकन, बंटवारा एवं सीमांकन कार्य के निराकरण में लाएं गति - कलेक्‍टर

Wednesday, July 31, 2024 - 20:10
Updated: 2 years ago
0
कलेक्‍टर द्वारा तहसील कार्यालय चांचौड़ा का किया गया निरीक्षण

गुना (आरएनआई) कलेक्‍टर डॉ. सतेन्‍द्र सिंह द्वारा आज चांचौड़ा तहसील कार्यालय का निरीक्षण किया। आज इस दौरान कलेक्‍टर द्वारा ‘’राजस्‍व महा-अभियान 2.0’’ के अंतर्गत राजस्‍व प्रकरणों (नामान्‍तरण, बंटवारा, सीमांकन, अभिलेख दुरूस्‍ती) नक्‍शे पर तरमीम, पीएम किसान ई-केवायसी, समग्र ई-केवायसी, खसरे की समग्र/आधार से लिकिंग, फार्मर रजिस्‍ट्री आदि कार्यो के निराकरण की अद्यतन स्थि‍ति का जायजा लिया।

आज निरीक्षण के दौरान रीडर आईडी के निरीक्षण, साइबर तहसील, संपदा, लोक सेवा केन्‍द्र, एमपीऑन लाइन के आवेदनों की मदवार पृथक पृथक जानकारी संधारित की जावे। पीओ की आईडी पर प्रकरण दर्ज होने के पश्‍चात संपूर्णं प्रकरण का प्रिंट निकालकर फाइल तैयार की जावे, साथ ही रजिस्‍ट्री से नामांतरण के प्रकरणों में रजिस्‍ट्री का प्रिंट भी निकालकर संलग्‍न किया जावे। सभी राजस्‍व अधिकारी सभी प्रकरण नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, अभिलेख दुरूस्‍ती, नक्‍शे पर तरमीम के प्रकरणों की प्रतिदिन एक्‍सल सीट पर जानकारी संधारित की जावे।

आज इस दौरान कलेक्‍टर द्वारा विगत निरीक्षण के दौरान कार्यालय परिसर की साफ-सफाई के निर्देश दिये गये थे, जिसका अवलोकन किया। इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी चांचौड़ा रवि मालवीय, तहसीलदार अमित जैन, नायब तहसीलदार शुभम जैन सहित राजस्‍व अमला उपस्थित रहा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User