CBSE CTET 2024 Result: सीबीएसई सीटीईटी के परिणाम घोषित, 3,66,279 उम्मीदवार चयनित

Wednesday, July 31, 2024 - 20:24
Updated: 2 years ago
0
CBSE CTET 2024 Result: सीबीएसई सीटीईटी के परिणाम घोषित, 3,66,279 उम्मीदवार चयनित

नई दिल्ली (आरएनआई) केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने केन्द्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर अपनी मार्कशीट और सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए रोल नंबर की जरूरत पड़ेगी।

3.6 लाख से अधिक उम्मीदवारों का हुआ चयन

7 जुलाई को देशभर के विभिन्न शहरों में सीबीएसई सीटीईटी परीक्षा का आयोजन हुआ था। पेपर 1 के लिए 8, 30, 242 उम्मीदवारों के रजिस्ट्रेशन किया है। जिसमें से 6,78,707 उम्मीदवार शामिल हुए थे। वहीं पेपर 2 के लिए 16,99,823 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, 14,07,332 उम्मीदवार ही परीक्षा में शामिल हुए थे। करीब 20 लाख कैंडीडेट्स ने परीक्षा दी थी। जिसमें से 3,66,279 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। पेपर 1 के लिए चयनित उम्मीदवारों की संख्या 1,27,159 है। वहीं पेपर 2 में कुल 2,39,120 उम्मीदवारों का चयन हुआ है।

ऐसे चेक करें रिजल्ट 

सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।

होमपेज पर रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।

अब रोल नंबर दर्ज करें।

स्क्रीन पर रिजल्ट दिखेगा। इसे अच्छे से चेक करें।

भविष्य के संदर्भ में आप रिजल्ट का प्रिन्ट आउट निकाल कर रख सकते हैं।

डीजीलॉकर पर जल्द ही मार्कशीट अपलोड किए जाएंगे। उम्मीदवार ऑनलाइन फॉर्म में दिए गए मोबाइल नंबर के जरिए सर्टिफिकेट और मार्कशीट डाउनलोड कर पाएंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User