खादी प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिका फांसी के फंदे पर लटकी, मौत

Wednesday, April 19, 2023 - 19:30
0

शिवपुरी। शिवपुरी के खादी प्राथमिक विद्यालय में पदस्थ एक शिक्षिका ने ग्वालियर स्थित अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शिक्षिका इससे पहले ड्यूटी देकर बेहद सामान्य हालातों में लौट कर शिक्षिका रश्मि घर पहुंची थी।

जानकारी के अनुसार खांदी प्राथमिक विद्यालय में पदस्थ शिक्षिका रश्मि याज्ञिक बीते रोज पांचवीं- आठवीं की परीक्षा में ड्यूटी देने के बाद अपने घर ग्वालियर लौटी थी। वहां उसने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जाता है कि शिक्षिका रोजाना ग्वालियर से अप-डाउन करती थी । शिक्षिका का पति कोटा में एक प्राइवेट कंपनी में काम करता है।

शिक्षिका द्वारा आत्महत्या किए जाने के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। शिक्षिका की आत्महत्या की खबर मिलते ही शिक्षा जगत में शोक की लहर दौड़ गई। शिक्षक संगठनों में शिक्षिका की असमय मृत्यु पर शोक व्यक्त किया है। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User