खरगे-राहुल और प्रियंका ने की कार्रवाई की मांग; VIP प्रमुख के पिता की हत्या का मामला

लोकसभा में नेता विपक्ष और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि जीतन सहनी की हत्या की खबर बेहद दुखद है। मैं मुकेश सहनी और परिवार को संवेदनाएं देता हूं। इस घृणित घटना की कड़ी निंदा करता हूं। राहुल गांधी ने कहा कि बिहार सरकार इस घटना पर तुरंत कार्रवाई करे और हत्यारोपियों को दंडित कर सहनी परिवार को न्याय दिलाए। 

Tuesday, July 16, 2024 - 18:29
0
खरगे-राहुल और प्रियंका ने की कार्रवाई की मांग; VIP प्रमुख के पिता की हत्या का मामला

नई दिल्ली (आरएनआई) बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) प्रमुख मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की नृशंस हत्या पर कांग्रेस नेताओं ने दुख जताया है। कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, संसद में नेता विपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी और कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने दुख व्यक्त करते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाइ करने और सहनी परिवार को न्याय दिलाने की मांग की। वहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बिहार की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए।

विपक्षी गठबंधन इंडिया के घटक दल वीआईपी के प्रमुख मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की हत्या कर दी गई। दरभंगा जिले के बिरौल में घनश्यामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत उनके आवास पर मंगलवार सुबह क्षत-विक्षत हालत में उनकी लाश मिली थी। उनकी छाती और पेट पर जगह-जगह चाकू मारने और चोट के निशान थे। घटना की हर राजनीतिक दल के नेता ने निंदा की। 

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने एक्स पर पोस्ट किया। उन्होंने कहा कि बिहार में विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक और पूर्व राज्य मंत्री मुकेश सहनी के पिता की निर्मम हत्या काफी दुखद है और निंदनीय है। हम शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हैं और प्रभु से प्रार्थना करते हैं कि उन्हें इस दुख को सहन करने की शक्ति दे। हम दोषियों के खिलाफ जल्द से जल्द कार्रवाई और विपक्षी इंडिया ब्लॉक के सहयोगी सहनी को न्याय दिलाने की मांग करते हैं। 

लोकसभा में नेता विपक्ष और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि जीतन सहनी की हत्या की खबर बेहद दुखद है। मैं मुकेश सहनी और परिवार को संवेदनाएं देता हूं। इस घृणित घटना की कड़ी निंदा करता हूं। राहुल गांधी ने कहा कि बिहार सरकार इस घटना पर तुरंत कार्रवाई करे और हत्यारोपियों को दंडित कर सहनी परिवार को न्याय दिलाए। 

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि हत्या की घटना अति निंदनीय है। दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं मुकेश सहनी और उनके परिवार के साथ हैं। भगवान दिवंगत आत्मा को शांति दें। उन्होंने कहा कि घटना के बाद साफ है कि बिहार में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है और यहां जंगलराज कायम है। कोई सुरक्षित नहीं है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User