कोलकाता के दुर्गा पंडाल में भगदड़, 17 लोगों की मौत, कई घायल

कोलकाता के चोरबागान सार्वजनिक दुर्गा पूजा पंडाल में शनिवार शाम तेज बारिश के बीच भगदड़ मच गई। हादसे में कम से कम 17 लोगों की मौत हुई है।

Saturday, October 17, 2026 - 22:15
0
कोलकाता के दुर्गा पंडाल में भगदड़, 17 लोगों की मौत, कई घायल

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबागान सार्वजनिक दुर्गा पूजा पंडाल में शनिवार शाम भगदड़ मच गई। सप्तमी के दिन दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे। हादसे में कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। आशंका है कि मृतकों और घायलों की संख्या बढ़ सकती है।

घटना के समय बाहर तेज बारिश हो रही थी। बारिश के बीच पंडाल में लोगों की भीड़ बढ़ गई। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, पंडाल का ढांचा टूटने से भी हादसा हुआ हो सकता है। हालांकि, अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

कोलकाता पुलिस के अनुसार, गिरिश पार्क थाना क्षेत्र के अंतर्गत शारदा पार्क (चोरबागान) पूजा पंडाल के निकास द्वार पर भारी बारिश के बीच पंडाल प्रेमियों की भारी भीड़ के कारण शाम करीब 7:40 बजे भगदड़ मच गई, जिसके बाद पूजा पंडाल को आगंतुकों के लिए बंद कर दिया गया है और अब तक मिली जानकारी के अनुसार लगभग 35 घायलों को बचाकर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एमसीएच) भेज दिया गया है।

घटना की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी अस्पताल पहुंचे। हादसे के बाद पंडाल में प्रतिमा के दर्शन बंद कर दिए गए। पंडाल की रोशनी भी बुझा दी गई और बाहर निकलने के रास्ते बंद कर दिए गए। घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाने पर ध्यान दिया जा रहा है। पूजा आयोजकों को पूछताछ के लिए थाने बुलाया गया है। वहीं, मुख्य सचिव मनोज अग्रवाल ने भी अस्पताल का दौरा किया, जहां घायलों का इलाज चल रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोलकाता के दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ की घटना पर दुख जताया। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। पीएम मोदी ने कहा कि स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों को हर संभव मदद पहुंचा रहा है।

प्रधानमंत्री ने हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। वहीं, घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल रवि ने कोलकाता के एक दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ की दुखद घटना पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने कहा कि इस घटना में कई अनमोल जिंदगियां चली गईं। दुख की इस घड़ी में वह मृतकों के परिजनों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हैं। उन्होंने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना भी की।

कोलकाता के चोरबागान सार्वजनिक दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ की बेहद दुखद खबर मिली है। मैंने इस मामले में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी जी से बात की है। इस हादसे में जान गंवाने वाले श्रद्धालुओं की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं और उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। प्रशासन घायलों को हर संभव चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करा रहा है। मैं कल पश्चिम बंगाल में अपने सभी निर्धारित कार्यक्रम स्थगित कर दूंगा और घायलों से मिलने अस्पताल जाऊंगा। मां दुर्गा से सभी घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने चोरबागान पूजा पंडाल में हुई भगदड़ की घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए ट्वीट किया कि वह इस हादसे से बेहद स्तब्ध और दुखी हैं। उन्होंने मां दुर्गा से सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की और इस कठिन समय में प्रभावित परिवारों को शक्ति और साहस प्रदान करने की कामना की है।

तृणमूल कांग्रेस के नेता कुणाल घोष ने कहा, 'उत्तर कोलकाता के चोरबागान पूजा पंडाल में बेहद दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई है। वहां मौजूद कुछ श्रद्धालुओं को मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। घटना कैसे और क्यों हुई, यह बाद की बात है। हमारी पहली प्राथमिकता लोगों की जान बचाना है।

उन्होंने कहा कि हम पुलिस प्रशासन से अनुरोध करते हैं कि अस्पतालों में मेडिकल स्टाफ की संख्या बढ़ाई जाए। हमारी पार्टी के कार्यकर्ता पुलिस के साथ सहयोग कर रहे हैं। पंडाल के अंदर अभी राहत और बचाव का काम किया जाना बाकी है। हम पूरे हालात पर नजर रख रहे हैं। पूजा के दौरान इस तरह की घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User