कॉलेज में एग्जाम दे रही थी पत्नी, पति ने क्लास में आकर फाड़ी आंसर शीट

Sunday, July 23, 2023 - 18:16
Updated: 3 years ago
0
कॉलेज में एग्जाम दे रही थी पत्नी, पति ने क्लास में आकर फाड़ी आंसर शीट

शिवपुरी। उत्तर प्रदेश की एसडीएम ज्योति मौर्य के प्रकरण से पूरा देश परिचित है,इस प्रकरण के बाद सोशल साइटो पर पत्नि को ना पढाने के मिन्स बडी संख्या में आने लगे थे,लेकिन इसबीच मप्र के शिवपुरी जिले में पत्नि को पढने से रोकने का मामला भी सामने आ गया इसका वीडियो वायरल भी हो रहा है इसमे एक महिला फूट फूट कर रो रही है।

मामला है पिछोर के  छत्रसाल महाविद्यालय में हो रही भोज मुक्त विश्वविद्यालय की परीक्षा दे रही एक महिला की कापी पति ने फाड़ दी। पति अचानक से परीक्षा कक्ष में आया और सीधे पत्नी की सीट पर जाकर उसकी उत्तर पुस्तिका फाड़ दी। घटना के बाद पत्नी मौके पर ही फफक-फफक कर रोने लगी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आरती लोधी शनिवार को छत्रसाल महाविद्यालय में परीक्षा देने के लिए आई थी। जब वह अपना प्रश्नपत्र दे रही थी तब ही उसका पति मनमोहन लोधी निवासी संकटमोचन कालोनी वहां पर आ गया। उस समय पर्यवेक्षक दूसरे काम में व्यस्त थे तो उसे देख नहीं पाए। इतने में मनमोहन ने पत्नी की कापी फाड़ दी। इसके बाद शिक्षकों ने उसे पकड़ लिया तो उसने कहा कि वह अपनी पत्नी को पढ़ाना नहीं चाहता है। इसके बाद कालेज प्रबंधन ने पुलिस को बुलाकर उसे पुलिसकर्मियों के हवाले कर दिया।

आरती लोधी ने बताया कि उसका पति उसे परेशान करता है इसलिए वह उसके यहां नहीं जा रही है। अब उसने यहां आकर यह हरकत कर दी। प्राचार्य एसएस गौतम का कहना है कि महिला ने पति-पत्नी का विवाद बताकर आगे कोई कार्रवाई से इंकार कर दिया, इसलिए पुलिस ने भी दोनों को घर भेज दिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User