कॉलेज की छात्राओं को भेजे पोर्न वीडियो, धमकी देकर की ब्लैकमेलिंग, ABVP ने किया प्रदर्शन

Sep 5, 2024 - 18:14
Sep 5, 2024 - 18:14
 0  3.2k
कॉलेज की छात्राओं को भेजे पोर्न वीडियो, धमकी देकर की ब्लैकमेलिंग, ABVP ने किया प्रदर्शन

जबलपुर (आरएनआई) मध्य प्रदेश के जबलपुर के एक शासकीय गर्ल्स कॉलेज में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, एक गिरोह के सदस्यों ने कॉलेज में पढ़ने वाली लड़कियों को उनके मोबाइल पर पोर्न वीडियो भेजे और उन्हें ब्लैकमेल कर फंसाया और पैसे भी ऐठ लिए, मामला सामने आने के बाद अब साइबर सेल एक्टिव हो गई है और आरोपियों की तलाश कर रही है, उधर ABVP ने इस मामले को लेकर कॉलेज पहुंचकर प्रदर्शन किया।

ABVP ने किया मामले का खुलासा 
जानकारी के मुताबिक जबलपुर के  मानकुंवर बाई गवर्नमेंट गर्ल्स कॉलेज की छात्राओं के साथ ब्लैकमेलिंग की घटना का खुलासा हुआ है, घटनाक्रम कई दिनों से चल रहा था लेकिन डर के कारण ये अब तक बाहर नहीं आया मगर आज  जब अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता कॉलेज पहुंचे और प्रदर्शन किया तो इसका खुलासा हुआ जिसके बाद प्रिंसिपल ने मदन महल थाना पुलिस को सूचना दी।

पोर्न वीडियो भेजकर कॉल करते फिर धमकाकर ऐठ रहे रुपये  
जिन छात्राओं के साथ ये घटना हुई उन्होंने पुलिस को बताया कि उनके मोबाइल पर कुछ दिनों से कुछ लोग पोर्न वीडियो भेजकर उन्हें परेशान कर रहे थे, ये लोग पुलिसकर्मी बनकर बात करते और फिर उस वीडियो से छात्राओं का संबंध जोड़कर ब्लैकमेलिंग करते।

70 छात्राओं को भेजे न्यूड वीडियो, 53 ने रुपये भेज दिए  
गिरोह के लोगों ने कॉलेज की करीब 70 छात्राओं को पोर्न और न्यूड वीडियो भेजी इसमें से 53 छात्राओं ने डर के चलते आरोपियों को उनके द्वारा मांगी गई रकम भेज भी दी, अब जबलपुर की साइबर सेल पुलिस एक्शन में आई है, पुलिस तकनीकी आधार पर उन नंबरों का सोर्स पता कर रही है जहाँ से पोर्न वीडियो भेजे जा रहे थे।


Follow  RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0