‘कॉकरोच पार्टी’ टिप्पणी पर BJP का पलटवार: हेमंत खंडेलवाल बोले- क्षणिक चीजें आती-जाती हैं, स्थाई सिर्फ भाजपा का काम
गुना (आरएनआई) 'कॉकरोच जनता पार्टी' पर मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि समय और परिस्थितियों के कारण ऐसी क्षणिक चीजों का उदय होता रहता है, लेकिन देश में स्थाई सिर्फ वही रहता है जहां लगातार काम होता है और जनता का विश्वास बना रहता है। देश में स्थाई सिर्फ भाजपा का काम है।
मध्य प्रदेश भाजपा प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल
प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने ' कॉकरोच पार्टी ' को लेकर देशभर में चल रहे माहौल को लेकर कहा कि,'मैं इस बारे में ज्यादा तो कुछ नहीं कहूंगा, लेकिन देश में हर व्यक्ति सुखी रहे यह हमारे प्रधानमंत्री और भाजपा की मंशा है। समय और परिस्थितियों के कारण क्षणिक कोई चीजों का उदय होता है। इस देश में स्थाई तो वही रहता है जहां लगातार काम होता है और जहां लगातार देशवासियों का विश्वास रहता है।'
राहुल गांधी के बयान पर जताया कड़ा ऐतराज
कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि वे प्रतिपक्ष के नेता हैं। एक जिम्मेदार नेता के नाते 'उन्हें अपने शब्दों पर नियंत्रण रखना चाहिए।' उन्होंने कहा, 'यह बड़े दुर्भाग्य की बात है कि देश के प्रधानमंत्री, जिनकी लोकप्रियता पूरे विश्व में है और जो भारत को स्वर्णिम युग में पहुंचाने का काम कर रहे हैं, उनके प्रति ऐसे शब्दों का उपयोग करना बेहद निंदनीय है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भी एक बार अपने नेतृत्व के बारे में आत्ममंथन करना चाहिए।'
निगम-मंडल नियुक्तियों पर बोले- 'थोड़ा विश्राम दीजिए'
निगम-मंडलों में बाकी बची नियुक्तियों को लेकर मीडिया के सवाल हेमंत खंडेलवाल ने मुस्कुराते हुए कहा, 10-15 साल बाद कई प्राधिकरण शुरू किए गए हैं। थोड़ा विश्राम दीजिए, आराम दीजिए, बाकी बची नियुक्तियां बाद में करेंगे
प्रशिक्षण शिविर में शामिल होने जाए थे
भारतीय जनता पार्टी द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के अंतर्गत आयोजित जिला स्तरीय दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण वर्ग का शुक्रवार को शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने प्रशिक्षण वर्ग में लगाई गई प्रदर्शनी का शुभारंभ किया
कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से मजबूत करना उद्देश्य
भाजपा की कार्यप्रणाली पर बात करते हुए उन्होंने बताया कि पार्टी सतत रूप से प्रशिक्षण वर्ग आयोजित करती है ताकि कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा, राजनीतिक उद्देश्य और संगठन की कार्यशैली की गहरी जानकारी मिल सके। देशभर में अब तक लगभग 75 लाख कार्यकर्ता इन वर्गों में प्रशिक्षित हो चुके हैं और वर्तमान में इसका दूसरा चरण चल रहा है। उन्होंने वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से रात्रि विश्राम कर आपसी समन्वय व संवाद को मजबूत करने का आह्वान किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)