कैंट गौशाला में गंभीर अव्यवस्थाएं उजागर, गौ सेवा प्रतिनिधिमंडल ने नगर पालिका को सौंपा ज्ञापन

Tuesday, June 17, 2025 - 15:31
Updated: 1 year ago
0

गुना (आरएनआई) पूज्य हृदय संत श्री सियाराम दास महाराज जी के निर्देशन एवं आशीर्वाद से तथा वरिष्ठ भाजपा नेता विश्वनाथ सिंह सिकरवार 'छून्ना भैया' के नेतृत्व में आज पंचमुखी सिद्ध आश्रम से जुड़े सैकड़ों ग्राम सेवकों ने नगर के कैंट गौशाला का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान गौशाला में निम्नलिखित गंभीर समस्याएं उजागर हुईं: भारी कीचड़ का फैलाव: गौशाला के एक बड़े क्षेत्र में गंदगी और कीचड़ जमा था, जिससे गायों को खड़े होने और चलने में कठिनाई हो रही है। पीने के पानी की व्यवस्था जर्जर: अधिकांश नाद (पानी पीने के स्थान) क्षतिग्रस्त अवस्था में पाए गए। जो कुछ टंकियां ठीक थीं, उनमें भी पानी अत्यंत गंदा था।

पानी में कीड़े और सड़ांध: कुछ हौदियों में पानी तो उपलब्ध था, किंतु उसमें बड़े-बड़े कीड़े, मच्छर और बदबू व्याप्त थी, जिससे बीमारियाँ फैलने का खतरा बना हुआ है। रोगग्रस्त एवं दुर्बल गौवंश: निरीक्षण में कई गायें रोगग्रस्त अवस्था में मिलीं, जिनके शरीर पर घाव, कमजोरी एवं संक्रमण के स्पष्ट लक्षण देखे गए। पशु चिकित्सीय सुविधा का अभाव: गौशाला में पशुओं के इलाज की कोई स्थायी या आपातकालीन व्यवस्था मौजूद नहीं मिली।

इन सभी समस्याओं को बिंदुवार रूप से संकलित कर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सविता गुप्ता को एक ज्ञापन सौंपा गया नपा अध्यक्ष ने गंभीरता से संज्ञान लेते हुए आश्वस्त किया कि: "तीन दिवस के भीतर उपरोक्त सभी समस्याओं का निराकरण कराया जाएगा एवं गौशाला को एक आदर्श संरचना में परिवर्तित किया जाएगा।"

विश्वनाथ सिकरवार ने कहा: "गौ माता की सेवा केवल धार्मिक नहीं, मानवीय कर्तव्य है। ऐसी दयनीय स्थिति में हमारी चुप्पी पाप के समान है। यह अभियान रुकने वाला नहीं।

इस अवसर पर उपस्थित पूज्य सियाराम दास महाराज जी ने कहा: "जहाँ गौवंश दुखी है, वहाँ पुण्य नहीं टिकता। हम सबको मिलकर उन्हें सम्मानपूर्वक जीवन देना होगा।"

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User