सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण का स्वर्णिम दौर मोदी सरकार का कार्यकाल, गुना विधानसभा के पगारा मंडल की बैठक आयोजित

Tuesday, June 17, 2025 - 15:32
Updated: 1 year ago
0
सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण का स्वर्णिम दौर मोदी सरकार का कार्यकाल, गुना विधानसभा के पगारा मंडल की बैठक आयोजित

गुना (आरएनआई) विकसित भारत का अमृतकाल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के तहत देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफलतम 11 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर भारतीय जनता पार्टी अमृतकाल मना रही है।

इसी सिलसिले में मंगलवार को गुना विधानसभा के पगारा मंडल में भाजपा की संकल्प बैठक रखी गई। इस मौके पर मुख्य रूप से गुना विधायक पन्नालाल शाक्य, मंडल प्रभारी एवं जिला पंचायत सदस्य महेंद्र सिंह किरार, वरिष्ठ भाजपा नेता मानसिंह परसौदा, मंडल अध्यक्ष अमित राजकुमार शर्मा, चंद्रप्रकाश अहिरवार बंटी, शोभाराम कुशवाह सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

बैठक को संबोधित करते हुए मंडल प्रभारी और जिला पंचायत सदस्य महेंद्र सिंह किरार ने भाजपा कार्यकर्ताओं को बताया कि पार्टी के निर्देश पर सभी को घर-घर जाकर केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की मोहन यादव सरकार की उपलब्धियों एवं योजनाओं के बारे में जानकारी देनी है। श्री किरार ने कहाकि भाजपा की मोदी सरकार ने 11 वर्ष के कार्यकाल में देश को नए शिखर पर पहुंचाने का कार्य किया है। हम विश्व की उभरती अर्थव्यवस्था बने हैं और विकसित भारत का संकल्प पूरा हो रहा है। गुना विधायक पन्नालाल शाक्य ने भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं से आव्हान किया कि वे संकल्प सभा के उद्देश्य को जमीन पर उतरकर साकार करें। उन्होंने कहाकि साल 2014 के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने निरंतर विकास और तरक्की की है। सभी कार्यकर्ताओं को संकल्प लेना है कि मोदी सरकार की नीतियों एवं योजनाओं से देश में आए बदलाव के विषय में लोगों तक जानकारी पहुंचाएं और अमृतकाल की अवधारणा को साकार करें।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User