केदारनाथ धाम में दूसरे चरण की यात्रा ने पकड़ी रफ्तार, श्रद्धालुओं का आंकड़ा 17 लाख पार

Wednesday, October 15, 2025 - 10:51
0
केदारनाथ धाम में दूसरे चरण की यात्रा ने पकड़ी रफ्तार, श्रद्धालुओं का आंकड़ा 17 लाख पार

रुद्रप्रयाग (आरएनआई)। केदारनाथ धाम में तीर्थयात्रा का दूसरा चरण तेजी पकड़ चुका है। अनुकूल मौसम और बेहतर व्यवस्थाओं के चलते बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए धाम पहुंच रहे हैं। अब तक 17 लाख से अधिक भक्त बाबा केदार के दर्शन कर पुण्य अर्जित कर चुके हैं।

प्रतिदिन 10 हजार से अधिक श्रद्धालु केदारनाथ पहुंच रहे हैं, जबकि बदरीनाथ धाम में रोजाना 12 हजार से अधिक तीर्थयात्री दर्शन कर रहे हैं। अधिकांश यात्री जत्थों के साथ यात्रा कर रहे हैं, जिससे मार्गों और धाम में फिर से रौनक लौट आई है।

बरसात के दौरान यात्रा रफ्तार खो बैठी थी। प्रतिदिन केवल 5 हजार के आसपास श्रद्धालु ही पहुंच पा रहे थे। अगस्त में अतिवृष्टि के कारण गौरीकुंड हाईवे और आस्था पथ पर भूस्खलन व भूधंसाव हुआ, जिससे यात्रा प्रभावित रही और प्रशासन को कुछ समय के लिए यात्रा रोकनी भी पड़ी।

अब मौसम सामान्य होने से श्रद्धालुओं की आवाजाही में तेजी लौटी है। अब तक 17,12,613 यात्री केदारनाथ के दर्शन कर चुके हैं।

धाम में व्यवसाय कर रहे विनोद सेमवाल के अनुसार, बारिश के बाद आसपास की पहाड़ियों की तलहटी में हरी बुग्याली घास उग आई है। तीर्थयात्री न केवल धार्मिक आस्था से दर्शन कर रहे हैं, बल्कि प्राकृतिक सुंदरता का भी भरपूर आनंद ले रहे हैं।

तीर्थयात्रियों की बढ़ती संख्या से स्थानीय कारोबार में रौनक लौट आई है और धाम में उत्साह का माहौल है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User