केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने सेना दिवस पर अपने हाथों से पत्र लिखकर जवानों का उत्साहवर्धन किया, दिल्ली के लोधी रोड़ पोस्ट ऑफिस जाकर किया पोस्ट, नागरिकों से की जवानों को पत्र लिखने की अपील

Jan 15, 2025 - 22:27
Jan 15, 2025 - 22:27
 0  837

दिल्ली (आरएनआई) केंद्रीय संचार एवं उत्तर- पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सेना दिवस के मौके पर भारतीय सेना के जवानों को अपने हाथों से पत्र लिखकर उनका हौसला बढ़ाया है। सिंधिया ने सेना की 5 रेजिमेंट के आर्मी जनरल को पत्र लिखे हैं। जिन्हें डोगरा, जम्मू- कश्मीर, आर्मी एयर डिफेंस कोर और सिग्नल्स एवं रेजिमेंट ऑफ आर्टिलरी में पोस्ट ऑफिस के जरिए भेजा गया है। 

मंत्री सिंधिया ने दिल्ली में लोधी रोड़ पर स्थित पोस्ट ऑफिस में खुद जाकर यह पत्र पोस्ट किए हैं। इस मौके पर सिंधिया ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वीडियो संदेश जारी करते हुए लोगों से अपील की है कि सभी लोग हमारी सेना के जवानों का हौसला बढ़ाने के लिए पत्र जरूर लिखें।

Follow  RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0