क्या 16 जनवरी को होगा इंटरनेट बंद? 'द सिम्पसन्स' कार्टून की भविष्यवाणी ने मचाई हलचल

सोशल मीडिया पर शेयर हो रहे कुछ वीडियोज में बताया जा रहा है कि 'द सिम्पसन्स' कार्टून ने 16 जनवरी, 2025 को दुनियाभर में इंटरनेट बंद होने की भविष्यवाणी की थी।

Wednesday, January 15, 2025 - 17:00
0
क्या 16 जनवरी को होगा इंटरनेट बंद? 'द सिम्पसन्स' कार्टून की भविष्यवाणी ने मचाई हलचल

नई दिल्ली (आरएनआई) सोशल मीडिया पर खबरें आग की तरह फैलती हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर कुछ ऐसे वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें दावा किया जा रहा है कि 16 जनवरी को दुनियाभर में इंटरनेट बंद होने वाला है। इंस्टाग्राम से लेकर यूट्यूब और व्हाट्सएप तक में कई ऐसे वीडियो देखे जा सकते हैं जिनमें इंटरनेट बंद होने का दावा किया जा रहा है। 16 जनवरी अब बहुत नजदीक है ऐसे में लोगों के बीच यह जानने की उत्सुकता है कि क्या सच में उस दिन इंटरनेट बंद होने वाला है?

सोशल मीडिया पर शेयर हो रहे कुछ वीडियोज में बताया जा रहा है कि 'द सिम्पसन्स' कार्टून ने 16 जनवरी, 2025 को दुनियाभर में इंटरनेट बंद होने की भविष्यवाणी की थी। यह भी कहा जा रहा है कि इस कार्टून की कोई भी भविष्यवाणी झूठ नहीं होती। एक वीडियो में दिखाया गया है कि एक शार्क समुद्र के नीचे से जाने वाली इंटरनेट केबल्स को काट देती है। इस वजह से पूरी दुनिया में इंटरनेट ठप्प हो जाता है और ब्लैकआउट जैसी स्थिती बन जाती है। वीडियो में आगे इस घटना का संबंध अमेरिका के नए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह से भी जोड़कर देखा जा रहा है।

Follow  RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User