केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने गुना के विकास कार्यों की वर्चुअल समीक्षा, गुणवत्ता और समयसीमा पर दिया जो

Oct 16, 2025 - 20:40
Oct 16, 2025 - 20:42
 0  54
केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने गुना के विकास कार्यों की वर्चुअल समीक्षा, गुणवत्ता और समयसीमा पर दिया जो

गुना _दिल्ली (आरएनआई) केंद्रीय संचार एवं उत्तर-पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्री तथा गुना सांसद ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने आज वर्चुअल माध्यम से गुना जिले में चल रहे विकास एवं सौंदर्यीकरण कार्यों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में गुना शहर के इंफ्रास्ट्रक्चर, सौंदर्यीकरण, ट्रैफिक सुधार, पर्यटन एवं हेरिटेज क्षेत्रों के विकास संबंधी योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में विधायक पन्नालाल शाक्य, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सविता गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सिकरवार, नगर पालिका उपाध्यक्ष धरम सोनी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती सारिका लुंबा, पूर्व विधायक गोपीलाल जाटव,राजेन्‍द्र सिंह सलूजा, सांसद प्रतिनिधि सहित अन्‍य जनप्रतिनिधिगण कलेक्टर  किशोर कुमार कन्याल, पुलिस अधीक्षक अंकित सोनी, अपर कलेक्टर अखिलेश जैन, अनुविभागीय अधिकारी गुना श्रीमति शिवानी पाण्‍डेय, डिप्‍टी कलेक्‍टर एवं प्र. सीएमओ सुश्री मंजुषा खत्री एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

केंद्रीय मंत्री श्री सिंधिया ने कहा गुना शहर में संचालित प्रत्येक विकास कार्य का उद्देश्य नागरिकों के जीवन स्तर को बेहतर बनाना, यातायात व्यवस्था को सुगम करना तथा सांस्कृतिक एवं पर्यटन धरोहरों का संरक्षण सुनिश्चित करना होना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए सभी निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और टिकाऊ सामग्री का उपयोग किया जाए तथा स्थानीय सांस्कृतिक पहचान को ध्यान में रखते हुए योजनाएं क्रियान्वित की जाएं।

बैठक में शहर के प्रवेश द्वार, सड़क चौड़ीकरण, ऑक्सीजन पार्क, माधव वाटिका, सेल्फी प्वाइंट, गुनिया नदी विकास, पर्यटन एवं जलक्रीड़ा परियोजनाओं सहित अन्य प्रस्तावों पर चर्चा की गई।

केंद्रीय मंत्री ने निर्देश दिए नागरिक सुविधा एवं सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए तथा सभी विकास कार्यों को निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्वक पूर्ण किया जाए। उन्होंने कहा शहर के विकास में स्थानीय इतिहास, परंपरा और सांस्कृतिक विरासत की झलक अवश्य परिलक्षित होनी चाहिए।

केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि विकास कार्यों में पारदर्शिता एवं जनसहभागिता अनिवार्य है। अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों से उन्होंने आग्रह किया जनता से संवाद बनाए रखें और प्राप्त सुझावों को योजनाओं में सम्मिलित करें। उन्होंने कहा हमारा उद्देश्य गुना को आधुनिक सुविधाओं से युक्त, साथ ही सांस्कृतिक एवं पर्यटन दृष्टि से आकर्षक बनाना है — यही हम सभी की साझा जिम्मेदारी है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0