केंद्रीय मंत्री श्री सिंधिया का एक दिवसीय गुना दौरा कार्यक्रम समाजजनों से की चर्चा

Tuesday, April 30, 2024 - 21:14
Updated: 2 years ago
0

गुना (आरएनआई) केंद्रीय मंत्री गुना लोकसभा से भाजपा प्रत्यासी ज्योतिरादित्य सिंधिया का एक दिवसीय गुना आगमन के दौरान उन्होंने विभिन्न कार्यक्रमों में सम्मिलित होकर भाजपा को इतिहासिक मतों से जिताने समर्थन मांगा।  केंद्रीय मंत्री श्री सिंधिया ने अशोकनगर नईसराय में सभा को संबोधित कर गुना जिले में आगमन हुआ। उनके आगमन पर जिले की सीमा लहर घाट म्याना में भाजपा जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सिकरवार ने स्वागत किया। केंद्रीय मंत्री श्री सिंधिया ने म्याना में आयोजित जंगली माता मंदिर पर कुशवाह समाज जनों ने उनका स्वागत किया और कुशवाह समाज के साथ साथ चर्चा कर समर्थन मांगा। तत्पश्चात श्री सिंधिया ने पाल बघेल समाज द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होकर फिर एक बार मोदी सरकार का मंत्र दिया। जानकारी अनुसार म्याना कार्यक्रम पश्चात गुना में हरिपुर में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। उसके बाद उन्होंने समाज के वरिष्ठ जनों के साथ बैठक लेंगे। इसी के साथ ही श्री सिंधिया एक निजी रिसोर्ट में सम्मिलित होकर बड़ी संख्या में लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलवा कर देर रात्रि को अशोकनगर के लिए प्रस्थान करेंगे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User