ग्वालियर में 10 घंटे तक लगातार केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया विकास परियोजनाओं का निरक्षण, रहे ऐक्शन मोड में , अधिकारियों को दिए प्रोजेक्ट दर प्रोजेक्ट सख़्त निर्देश

Saturday, August 3, 2024 - 21:18
Updated: 2 years ago
0

ग्वालियर (आरएनआई) अपने दो दिवसीय प्रवास के दौरान केंद्रिय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज 10 घंटे लगातार विभिन्न परियोजनाओं का निरक्षण किया। केंद्रीय मंत्री आज फूल ऐक्शन मोड  व अपने पूरे फॉर्म में दिखे, ग्वालियर हवाईअड्डे पर आगमन करते ही मीडिया के साथ प्रेस वार्ता की और ग्वालियर के लिए 6 लेन आगरा ग्वालियर हाई स्पीड कॉरिडोर की स्वीकृति के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का धन्यवाद किया। उन्होंने बताया की यह उनका 4 साल से सपना था की ग्वालियर को यह कॉरिडोर मिले और आज यह पूरा हुआ।

सबसे पहले गए मुरैना, किया शनिचरा मंदिर में दर्शन

सिंधिया ने अपने कार्यक्रम की शुरुआत शनिचरा मंदिर में दर्शन के साथ की। बता दें की मंत्री बनने के बाद वह पहली बार दर्शन करने आए थे।

ग्वालियर किला प्रवेश द्वार और मोरार नदी के विकास परियोजनाओं का किया निरक्षण

सिंधिया शहर के लिए रू 12.41 करोड़ की लागत से 4 प्रवेश द्वार बना रहे है। इन चार द्वार में से 2 द्वार - तानसेन एवं जय विलास पैलेस द्वार बनकर तैयार हो गए है। तीसरा द्वार जो ग्वालियर किला से प्रेरित है वह अभी निर्माणधीन है। आज सिंधिया ने इसी द्वार का निरक्षण किया, अधिकारियों को निर्देश दिए एवं वहां काम करने वाले मजदूर साथियों से मुलाकात भी की।

इसके बाद वह मोरार नदी को पुनर्जीवित करने के लिए रू 22 करोड़ की लागत से चलाए जा रहे प्रोजेक्ट के स्थल पर पहुंचे जहां उन्होंने अधिकारियों को सख़्त निर्देश दिए की इस प्रोजेक्ट को प्राथमिकता देकर पूरा करना है। 

इसके बाद वह पास ही एक जैन समाज के कार्यक्रम में गए और साथ ही स्थानीय लोगों द्वारा मोरार नदी पर सफाई अभियान को पुर्ण करने के लिए आयोजित कार्यक्रम में गए जहां उन्होंने "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के अंतर्गत पेड़ लगाया।

विश्वस्तरीय बस अड्डा होगा ग्वालियर के पास

बता दें की केंद्रीय मंत्री सिंधिया के नेतृत्व में ग्वालियर में एक आलीशान बस अड्डा भी बनाया जा रहा है। रू 55 करोड़ की लागत का यह बस अड्डा ग्वालियर को अनेक शहरों से जोड़ेगा। आज सिंधिया ने इस परियोजना का भी निरक्षण किया व निर्माण कम्पनी की ग़लतियों को पकड़ा व सभी को ठीक करने और कार्य में गति लाने का निर्देश दिया।

नए रेलवे का जल्दी होगा निर्माण, शहर को मिलेगी मल्टी लेवल कार पार्किंग की सुविधा

रू 500 करोड़ की लागत से ग्वालियर में बन रहे नवीन रेलवे स्टेशन का भी सिंधिया ने समीक्षा किया। यहां उन्होंने अधिकारियों के साथ मीटिंग कर विकास कार्य के हर परिपेक्ष पर चर्चा की। सिंधिया शहर की पार्किंग और ट्रैफिक की असुविधा को खतम करने के लिए एक बड़ा मल्टी लेवल कार पार्किंग बना रहे है।


बाड़ा में घंटो तक लगता रहा श्रीमंत सिंधिया ज़िंदाबाद के नारे

केंद्रीय मंत्री शाम 7  बजे मल्टी लेवल पार्किंग की समीक्षा की , निर्माण में देरी को लेकर निर्माण कर रही कम्पनी पर केंद्रीय मंत्री क्रोधित हुए व कहा जल्द से जल्द स्तिथि ठीक करे या कड़े ऐक्शन का इंतज़ार करे ।

केंद्रीय मंत्री के बाड़े में आगमन के से क्षेत्र की जनता व समर्थक में काफ़ी जोश देखने को मिला , सभी ने घंटों तक नारे लगाए ।

सभी निर्माण स्थलों पर शहर की कलेक्ट्रेट भी मौजूद रही , केंद्रीय मंत्री के निर्देश अनुसार उन्हें जल्द रिपोर्ट व कारवाई करनी है ।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User