केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भोपाल पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने पुष्प गुच्छ से स्वागत किया एयरपोर्ट पर

पचमढ़ी में बीजेपी विधायकों-सांसदों का प्रशिक्षण वर्गः अमित शाह करेंगे शुरुआत; चुनाव मैनेजमेंट, स्पीच स्किल, मोबाइल मैनर सीखेंगे

Saturday, June 14, 2025 - 17:47
Updated: 1 year ago
0
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भोपाल पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने पुष्प गुच्छ से स्वागत किया एयरपोर्ट पर

भोपाल_पचमढ़ी (आरएनआई) कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर बाद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह करेंगे। यहां बीजेपी विधायकों-सांसदों के पहुंचने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। यहां बीजेपी विधायक-सांसद लगातार पहुंच रहे हैं।

पचमढ़ी के कैंट क्षेत्र में कब्रिस्तान के बगल में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के साथ केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार खटीक एल मुरूगन, दुर्गादास उईके, सावित्री ठाकुर, मध्य प्रदेश सरकार के मंत्रियों ने भी विधायकों-सांसदों के साथ एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण किया। पार्क का नाम अटल वाटिका रखा गया है।

16 जून तक चलने वाले इस कार्यक्रम में प्रशिक्षणार्थी के रूप में मध्यप्रदेश सरकार के सभी मंत्री-विधायक, लोकसभा-राज्यसभा सांसद शामिल रहेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पूरे तीन दिन कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। यानी, अगले तीन दिन पूरी सरकार पचमढ़ी से चलेगी।

गृह मंत्री अमित शाह भोपाल पहुंच गए हैं। यहां सीएम डॉ. मोहन यादव एयरपोर्ट से शाह के साथ पचमढ़ी रवाना हो गए हैं। वे 2.45 बजे पचमढ़ी हेलीपैड पहुंचेंगे। इसके बाद शाह बीजेपी विधायकों-सांसदों के प्रशिक्षण शिविर में शामिल होंगे। गृहमंत्री शाह शाम करीब 5 बजे पचमढ़ी से रवाना होंगे।

एमपी के हिल स्टेशन पचमढ़ी में आज से बीजेपी विधायकों और सांसदों के प्रशिक्षण वर्ग की शुरुआत हो रही है। तीन दिन तक चलने वाले इस कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर बाद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह करेंगे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User